UP Election 2022: पंजाब के बाद अब मिशन यूपी पर अरविंद केजरीवाल, सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में भी देंगे चुनौती

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 21 फरवरी 2022। अब कर पंजाब, गोवा और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब मिशन यूपी शुरू करने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से अगले चार दिनों तक यूपी में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे और समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे। इस दौरान वह सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ  गोरखपुर में भी प्रचार करने के लिए उतरने वाले हैं। प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने अभियान की शुरुआत राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए करेंगे। माहेश्वरी ने कहा, ”केजरीवाल बाराबंकी, प्रयागराज और गोरखपुर भी जाएंगे और कई चुनावी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केजरीवाल के साथ पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभावी और संजय सिंह और दिल्ली के 3-4 विधायक भी होंगे।  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर (सदर) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

लखनऊ पहुंचे केजरीवाल, समर्थकों ने किया स्वागत
अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ पहुंचे। यहां अमौसी एयरपोर्ट पर आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

Leave a Reply

Next Post

करहल में दोबारा मतदान कराने की मांग: एसपी सिंह बघेल ने चुनाव आयोग से की शिकायत, बूथ कैप्चरिंग का आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 21 फरवरी 2022। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान रविवार को संपन्न हो गया। इस चरण में वीवीआईपी सीट करहल में भी वोटिंग हुई। मतदान के बाद यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग, […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार