बाइक नंबर के मामले में विकी कौशल की मुसीबत टली, पुलिस ने कहा- ‘गलतफहमी हुई, कुछ भी गड़बड़ नहीं’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 03 जनवरी 2022। विकी कौशल हाल ही में शूटिंग के दौरान बाइक के नंबर को लेकर कानूनी पचड़े में फंसते दिखे लेकिन अब उनकी यह मुसीबत टल गई है। विकी इन दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। एक सीन के शूट के वक्त वह बाइक चला रहे थे और उनके पीछे सारा अली खान बैठी थीं। उनकी यह तस्वीर वायरल हुई तो इंदौर के रहने वाले एक शख्स ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शख्स का आरोप था कि विकी कौशल के बाइक का नंबर दरअसल उनके बाइक का नंबर है। अब जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला एक स्क्रू बोल्ट की वजह से गलतफहमी हुई।

पुलिस ने मामले की जांच की

इंदौर पुलिस ने रविवार को बताया कि विकी कौशल और सारा अली खान को फिल्म के लिए इंदौर की सड़कों पर बाइक चलाते देखा गया था वह बाइक प्रोडक्शन हाउस का था और एक बोल्ट के कारण गलतफहमी पैदा हुई। बोल्ट की वजह से नंबर 1, नंबर 4 की तरह दिख रहा था। इंदौर के बाणगंगा के एसएचओ राजेंद्र सोनी ने बताया कि ‘हमने मामले की जांच की और पाया कि गाड़ी का नंबर 4872 नहीं था जैसा कि शिकायतकर्ता ने कहा था। यह नंबर 1872 था। बोल्ट की वजह से 1 नंबर, 4 की तरह दिख रहा था। उनके पास उस नंबर की अनुमति थी। इसमें कुछ गड़बड़ी नहीं मिली है।‘

Leave a Reply

Next Post

UP Election 2022 : सीएम योगी के सलाहकार से क्रिकेटर सुरेश रैना ने कर दी ये बड़ी मांग,

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जनवरी 2022। अगले चंद दिनों में उत्तर प्रदेश समेत समेत पांच राज्यों में चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके पहले राजनीतिक दल खूब चुनावी वादे कर रहे हैं। योगी सरकार ने हाल के दिनों में कई विकास कार्यों का शिलान्यास […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ