मायावती का राहुल गांधी पर पलटवार, अपने गिरेबान में झांकने की दी नसीहत; कहा- बोलने से पहले 100 बार सोचना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 10 अप्रैल 2022। बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। मायावती ने कहा कि राहुल गांधी ने यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ा ही नहीं। उन्होंने कहा कि वह अपने बिखरे घर को तो संभाल नहीं पा रहे है। हम पर कटाक्ष कर रहे हैं। रविववार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से घिनौने हाथकंडे अपना रही है।  मायावती ने राहुल गांधी को नसीहतें देते हुए कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। उन्हें बोलने से पहले 100 बार सोचना चाहिए। मायावती ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक देश पर राज किया पर दलित और शोषित के लिए कुछ नहीं किया। राजीव गांधी ने भी बीएसपी को बदनाम करने की कोशिश की थी। कांशीराम को सीआईए का एजेंट बताया था।

मायावती ने कहा कि अब उन्हीं की राह पर चलकर उनके बेटे भी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। मायावती ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दलितों के आर्थिक विकास का पैसा दूसरे मदों में खर्च कर दिया। कांग्रेस ने उनके साथ कुछ नहीं किया। 

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती ने चुनाव ही नहीं लड़ा। राहुल ने कहा, “हमने मायावती को संदेश दिया कि गठबंधन कीजिए और मुख्यमंत्री बनिए। उन्होंने बात तक नहीं की। जिन लोगों ने अपना खून, पसीना देकर उत्तर प्रदेश में दलितों की आवाज को जगाया। आज मायावती कहती हैं कि मैं उस आवाज के लिए नहीं लडूंगी।

Leave a Reply

Next Post

इमरान खान ने PAK सेना प्रमुख जनरल बाजवा को बर्खास्त करने की कोशिश की, उलटा पड़ गया पासा- रिपोर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 10 अप्रैल 2022। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा को बर्खास्त करने की नाकाम कोशिश की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान को अपने प्रयास में असफलता हाथ लगी, क्योंकि रक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर नोटिफिकेशन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं