भारत नेपाल बॉर्डर पर बेहोशी की हालत में मिला था नाबालिग, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काठमांडू 08 मई 2024। नेपाल बॉर्डर पर एक 17 साल का नाबालिग लड़का संदिग्ध अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था. मंगलावर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को टेबल पर रखकर जमकर हंगामा किया और एसपी, डीएम, डीएसपी को बुलाने की मांग करने लगे.  मृतक की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के मजकोटवा गांव निवासी अरविंद सिंह के 17 वर्षीय पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. जानकारी के मुताबिक किशन सोमवार की शाम नेपाल से अपनी दुकान बंद कर लौट रहा था. इसी दौरान बांध के पास से उसने अपनी मां को फोन कर बताया कि बाइक के कागजात कम होने के चलते पुलिस ने जबरन उससे एक हजार रुपये छीन लिए हैं।

इलाज के दौरान नाबालिग लड़के की मौत 

फोन पर आने की बात बोलकर जब वह घर नहीं लौटा तो मां ने फिर से उसे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आया. परिजनों ने जब उसकी तलाशी शुरू की तो वह बांध के पाल बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. तुरंत ही उसे मेजरगंज पीएचसी लाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बड़े अस्पताल रेफर किया गया. इसके बाद पटना में उसे भर्ती कराया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और एसपी, डीएसपी और डीएम को बुलाने की मांग करने लगे. मेजरगंज बाजार के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी. डीएसपी रामकृष्ण ने गुस्साए लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

इस मामले पर डीएसपी रामकृष्ण ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही मौत के सही कराणों का पता चल पाएगा. मृतक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

सस्पेंस थ्रिलर है ऑर्गन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी वेबमूवी "मनमानी"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 09 मई 2024। ऑर्गन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी सस्पेंस थ्रिलर वेब मूवी “मनमानी” हंगामा प्ले, एयरटेल एक्सटर्म, वीटीवी और अमेज़न प्राइम वीडियो यू के और यू एस में रिलीज़ हुयी। “मनमानी” मूवी क्राइम ज़ोन पर आधारित है जहां एक चोर गलती से […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग