‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’: सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 10 मई 2023। जम्मू कश्मीर के पुंछ कस्बे में ‘संदिग्ध लोगों’ की गतिविधियों की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने पुंछ कस्बे में सशस्त्र लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखी थीं। 

उन्होंने कहा कि शहर के दो स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने संदिग्ध लोगों की सूचना मिलने पर पुंछ के खाखा नवां, पुरानी पुंछ और जरनली मोहल्ला में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है। गत 20 अप्रैल को भट्टा धुरियां में आतंकवादी हमले में पांच जवानों के मारे जाने के बाद सुरक्षा बल पहले ही अत्यधिक सतर्कता बरत रहे हैं। सुरक्षा बल पड़ोसी जिले राजौरी के कांडी वनक्षेत्र में ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ भी चला रहे हैं।  

Leave a Reply

Next Post

एनसीएलटी ने गो फर्स्ट की याचिका स्वीकार की; बोर्ड सस्पेंड, 19 मई तक एयरलाइन की सभी उड़ानें रद्द

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मई 2023। एनसीएलटी (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) ने स्वैच्छिक दिवाला सामाधान प्रक्रिया शुरू करने के लिए गो फर्स्ट की याचिका स्वीकार कर ली है। एनसीएलटी ने सीआईआरपी (Corporate Insolvency Resolution Process) के तहत कार्यवाही शुरू करने के लिए गो फर्स्ट की याचिका […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग