बिहार में भीषण हादसे में चार लोगों की मौत, हाइवा और कार के बीच जबरदस्त टक्कर के बाद हुआ ऐसा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मधेपुर 17 जनवरी 2026। मधेपुरा शहर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बिजली ऑफिस के सामने उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार हाइवा और एक कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दो की पहचान हुई, दो की नहीं 
मृतकों की पहचान सोनू कुमार (पिता अशोक साह), निवासी गुलजारबाग वार्ड-20, मधेपुरा और साहिल राज (पिता सुबोध कुमार साह), निवासी वार्ड-13, मस्जिद चौक के रूप में की गई। अन्य दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Next Post

बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली मारे जाने की खबर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजापुर 17 जनवरी 2026। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में एक बड़ी मुठभेड़ चल रही। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने व मौके से स्वचालित हथियार बरामद होने की खबर है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग