Asian Games 2023: स्केटिंग में भारतीय महिला और पुरुष टीम ने जीते ब्रांज मेडल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हांगझोउ 02 अक्टूबर 2023। भारत की महिला और पुरूष 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले टीमों ने सोमवार सुबह अपने-अपने मुकाबलों में कांस्य पदक जीते। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज भारत की संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपनी रेस 4:34:861 मिनट में पूरी की। यहां इस स्पर्धा में देश का यह पहला रोलर स्केटिंग पदक था। एशियाई खेल के इतिहास में यह भारत का तीसरा रोलर स्पोट्र्स पदक है।

वहीं एक अन्य मुकाबले में भारत के आर्यनपाल सिंह घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले और विक्रम इंगले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले फाइनल में 4:10.128 का समय लेते हुए कांस्य पदक जीता। इसी के साथ एशियाई खेलों में रोलर स्केटिंग में भारत ने दूसरा पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में चीनी ताइपे ने स्वर्ण और दक्षिण कोरिया ने रजत पदक जीता।  

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 02 अक्टूबर 2023। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहाँ राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। हरिचंदन ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें भी पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल