कोयला खदान में हुआ बड़ा हादसा, भूस्खलन में 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 14 जनवरी 2026। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल (कुल्टी इलाके) में मंगलवार सुबह एक भयानक हादसा हो गया। बीसीसीएल (Bharat Coking Coal Limited) की एक खुली कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान अचानक भूस्खलन (धंसान) हो गया। यह हादसा बड़ीरा इलाके में हुआ, जहां कुछ मजदूर अवैध तरीके से कोयला निकाल रहे थे। तभी खदान के अंदर बनी सुरंग अचानक भरभराकर गिर गई और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

अब तक 3 मजदूरों की मौत हो चुकी है। 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज आसनसोल जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन को डर है कि कुछ और लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। 

रैट-होल माइनिंग बना मौत की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां मजदूर “रैट-होल माइनिंग” करते हैं, यानी चूहे की तरह बहुत पतली और खतरनाक सुरंग बनाकर जमीन के अंदर उतरते हैं। यह तरीका बेहद जानलेवा होता है, क्योंकि जरा सी हलचल से पूरी सुरंग गिर सकती है। हादसे के बाद इलाके में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। लोगों का आरोप है कि कोयला माफिया के लोग परिजनों को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि हादसे को दबाया जा सके और अवैध खनन का भंडाफोड़ न हो।

बीजेपी विधायक का बड़ा आरोप

बीजेपी विधायक अजय पोद्दार ने इस घटना को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा -“गरीब ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर रैट-होल माइनिंग करते हैं। इस खतरनाक धंधे में कोयला सिंडिकेट, पुलिस और सिस्टम की मिलीभगत है। इसी का नतीजा है कि लोग मर रहे हैं।”उन्होंने कहा कि गरीब मजदूरों की जान की कोई कीमत नहीं बची है।

रोज निकलता है अवैध कोयला

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह खदान पहले भी कई बार धंस चुकी है और यहां पहले भी मौतें हो चुकी हैं। फिर भी  रोजाना 3 से 4 ट्रक अवैध कोयला यहां से निकालकर भट्टियों में भेजा जाता है। 

Leave a Reply

Next Post

सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में एशियन गेम्स में उतरेगी टीम इंडिया, शेड्यूल हुआ जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जनवरी 2026। Asian Games 2026 में क्रिकेट एक बार फिर एशिया के खेल मंच पर आकर्षण का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। जापान की धरती पर पहली बार इतने बड़े क्रिकेट मुकाबले खेले जाएंगे, जहां भारत अपने खिताब की रक्षा के […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल