खूंटाघाट के वेस्टवियर में फंसे युवक को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया, इंडियन एयरफोर्स के चॉपर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

indiareporterlive
शेयर करे

बिलासपुर खूंटाघाट के वेस्टवियर में 16 घंटे से डैम के बहाव में फंसा हुआ था युवक

मुख्यमंत्री ने खूंटाघाट में फंसे युवक को रेस्क्यू करने के लिए भारतीय वायुसेना को दी बधाई

पूरी रात आखों के सामने मंडरा रहा था मौत, फिर भी पेड़ के सहारे डंटा रहा युवक

सोमवार की सुबह इंडियन एयरफोर्स के चॉपर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए जमा थे सैकड़ों लोग

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 17अगस्त 2020। रतनपुर स्थित खूंटाघाट डेम के वेस्ट वियर में रविवार शाम नहाने के लिए कूदे तीन युवकों में से एक बहाव के बीच में फंस गया । पुलिस और नगर सेना की टीम देर रात तक युवक को बाहर निकालने के लिए मशक्कत करती रही। उसके बाद बिलासपुर पुलिस ने एयरफोर्स से मदद मांगी इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शानदार रेस्क्यू किया। एक युवक 16 घंटे तक डैम के तेज बहाव में फंसा हुआ था। इंडियन एयरफोर्स के चॉपर ने शानदार तरीके से युवक का रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू का वीडियो देख कर जिले के पुलिस अधिकारी गदगद हैं।

दरअसल, बिलासपुर के खूंटाघाट के वेस्टवियर में फंसे युवक को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है। सोमवार की सुबह 7 बजे आईएएफ का हेलीकॉप्टर ने उसका रेस्क्यू किया है। युवक करीब 16 घंटे तक डैम के तेज बहाव में फंसा हुआ था। हर पल उसकी आंखों के सामने मौत नजर आ रहा था। जानकारी के अनुसार युवक एक पेड़ के सहारे बीच पानी में करीब 16 घंटे गुजारा रहा है। वहां पानी का बहाव इतना तेज था कि रतनपुर पुलिस और रेस्क्यू टीम घंटों प्रयास कर युवक को निकालने में असफल रही थी।

एयरफोर्स से मांगी मदद

युवक को बचाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने एयरफोर्स से मदद मांगी थी। इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर MI 17 ने युवक का रेस्क्यू किया है। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी लोग इस रेस्क्यू ऑपरेशन को दिल थाम कर देख रहे थे। युवक को जब सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय वायुसेना को दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खूंटाघाट में तेज बहाव के बीच फंसे युवक को रेस्क्यू करने के लिए छत्तीसगढ़वासियों की ओर से भारतीय वायुसेना सहित बचाव में जुटी पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने बधाई देते हुए लिखा कि आपकी हिम्मत और संकल्प शक्ति एक बार फिर साबित हुई है।

आईजी बोले- अद्भुत

बिलासपुर रेंज के आईजी दीपांशु काबरा ने रेस्क्यू ऑपरेश्न का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि अद्भुत बचाव हुआ है। IAF MI17 आज अहले सुबह आया और युवक को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर लिया है। इसके लिए उन्होंने इंडियन एयरफोर्स को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को शामिल करने का किया आग्रह

शेयर करेजनप्रतिनिधियों का संचालक मंडल में प्रतिनिधित्व नहीं होने से स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का जनता से जुड़ाव नहीं और योजनाओं के क्रियान्वयन में जमीनी बाधाएं भूपेश बघेल ने केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)हरदीप सिंह पुरी को लिखा पत्र इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 17 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार