‘सहमति से बने रिश्ते में खटास आपराधिक मामले का आधार नहीं’; सुप्रीम कोर्ट ने की ये टिप्पणी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 मई 2025। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सहमति से बने रिश्ते में खटास आना या पार्टनर का दूर होना आपराधिक तंत्र को लागू करने का आधार नहीं हो सकता। इस तरह का आचरण न सिर्फ अदालतों पर बोझ डालता है बल्कि आरोपी की पहचान को भी धूमिल करता है। शीर्ष अदालत ने जुलाई 2023 में महाराष्ट्र में एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झूठा आश्वासन देकर एक महिला से दुष्कर्म के आपराधिक मामले को खारिज कर दिया। जस्टिस बीवी नागरत्ना व जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा, भले ही एफआईआर में लगाए गए आरोपों को सच मान लिया जाए, लेकिन रिकॉर्ड से ऐसा नहीं लगता कि शिकायतकर्ता की सहमति उसकी मर्जी के खिलाफ और सिर्फ शादी करने के आश्वासन पर ली गई थी। पीठ ने कहा, यह ऐसा मामला भी नहीं है, जिसमें शुरू में शादी करने का झूठा वादा किया गया हो। सहमति से बने रिश्ते में खटास आना या पार्टनर का दूर हो जाना राज्य की आपराधिक मशीनरी को लागू करने का आधार नहीं हो सकता।

प्रावधानों के दुरुपयोग पर बार-बार चेताया
पीठ ने कहा, शीर्ष अदालत ने बार-बार प्रावधानों के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी दी है। शादी करने के हर वादे के उल्लंघन को झूठा वादा मानना और दुष्कर्म के अपराध के लिए किसी व्यक्ति पर मुकदमा चलाना ‘मूर्खता’ करार दिया है। शीर्ष अदालत ने आरोपी की अपील पर अपना फैसला सुनाया, जिसने बॉम्बे हाईकोर्ट के जून 2024 के आदेश को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने सतारा में दुष्कर्म समेत अन्य अपराधों के लिए उसके खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की उसकी याचिका को खारिज कर दिया गया था।

दंपती को सलाह…साथ बैठकर खाना खाएं और मतभेद सुलझाएं
जस्टिस बीवी नागरत्ना व जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने एक अन्य मामले में दंपती को साथ बैठकर खाना खाने और आपसी मतभेद को सुलझाने की सलाह दी। पीठ ने अंग्रेजी की कहावत का इस्तेमाल किया जिसका अर्थ है कि एक कप कॉफी पर बहुत सारी बातें हल हो सकती हैं। पीठ एक फैशन उद्यमी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता ने अपने तीन साल के बेटे के साथ विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। पीठ ने कहा, आपका तीन साल का बच्चा है। दोनों के बीच में ऐसा क्या गुरूर है। हमारी अदालत की कैंटीन में खाना हो सकता है बहुत अच्छा न हो। हम आप लोगों को एक और कमरा मुहैया कराएंगे। रात को साथ बैठिए खाना खाइये और मसले को आपस में सुलझा लीजिए। पीठ ने दंपती को पुरानी बातों को कड़वी दवा की तरह निगल लेने की सलाह दी और भविष्य के बारे में सोचने को कहा। इस मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।  

Leave a Reply

Next Post

सिंधिया बोले- भारत 6G की दौड़ में अग्रणी, डिजिटल सुरक्षा को दे रहा है प्राथमिकता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 मई 2025। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को भारत के तकनीक के सफल रोलआउट की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ 5G तकनीक के सफल रोलआउट और घरेलू टेलीकॉम निर्माण में ही नहीं, बल्कि 6G पेटेंट फाइल करने […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट