8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 07 सितंबर 2026।णित को सिर्फ किताबों और क्लासरूम तक सीमित रखने के बजाय उसे तेज सोच, एकाग्रता और आत्मविश्वास से जोड़ने का अनोखा नजारा मुंबई में देखने को मिला। वाशी स्थित सीडको एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 25वीं UCMAS नेशनल कॉम्पटीशन में देशभर से 7 हजार से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी मैथ्स स्किल का शानदार प्रदर्शन किया।

5 और 6 सितंबर को हुए इस राष्ट्रीय आयोजन में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के स्टूडेंट्स पहुंचे। बच्चों के सामने चुनौती थी—महज 8 मिनट में 200 मैथ्स सवाल हल करना। अबेकस और मेंटल कैलकुलेशन तकनीक के जरिए बच्चों ने अपनी स्पीड और एक्यूरेसी के साथ फोकस, मेमोरी, विजुअलाइजेशन और प्रॉब्लम सॉल्विंग क्षमता भी दिखाई।

आयोजन में महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर सहित UCMAS के अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। 14 हजार से अधिक पैरेंट्स और विजिटर्स ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। ग्रैंड अवॉर्ड सेरेमनी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता ने साबित किया कि मैथ्स सिर्फ अंकों का खेल नहीं, बल्कि तेज दिमाग और आत्मविश्वास की उड़ान भी है।

Leave a Reply

Next Post

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

शेयर करेश्रीमती भावना बोहरा और श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने भी साझा कीं तीज की खुशियां इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 7 सितंबर 2026। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला