‘ऑपरेशन सिंदूर अभी चल रहा है, बंद नहीं हुआ’, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी का बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जून 2025। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर स्थगित हुआ है, बंद नहीं। यह एक ऐसा ऑपरेशन है, जो अभी चल रहा है। नौसेना प्रमुख गुरुवार को सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष सत्यनारायण नुवाल के साथ कंपनी के मुख्यालय में कई रक्षा उत्पादों की विनिर्माण प्रक्रियाओं की समीक्षा करने आए थे। इस दौरान सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल ने बताया कि उन्होंने नौसेना प्रमुख को अपने ड्रोन और मानवरहित हवाई प्रणाली (यूएएस) दिखाए। उन्होंने काउंटर-मानवरहित हवाई प्रणाली भार्गवास्त्र को भी दिखाया।

नौसेना प्रमुख ने सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड की ओर से बनाए गए उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच तालमेल होना आवश्यक है, क्योंकि रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र का शामिल होना आत्मनिर्भर भारत पहल का हिस्सा है। 

गैर-संपर्क युद्ध जारी रहेगा- दिनेश कुमार त्रिपाठी
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि गैर-संपर्क युद्ध (नॉन कॉन्टैक्ट वॉर) जारी रहेगा। इसमें ड्रोन और हवाई हथियार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज से 10-12 साल पहले ड्रोन सिस्टम की एक पूरी शृंखला कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब तकनीक के विकास के साथ ड्रोन और हवाई हथियारों की एक पूरा सिस्टम है, जिसमें दुश्मन सेना के संपर्क में आए बिना युद्ध किया जा सकता है।

पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और दो दशक बाद चरम पर पहुंच गए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से भारत के शहरों को निशाना बनाए जाने के बाद, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने सभी को नाकाम करते हुए उसका माकूल जवाब दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 14 सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिए। इससे घबराए पाकिस्तान ने भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, 10 मई को दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू किया।

Leave a Reply

Next Post

11 सेकेंड की चूक से 265 लोगों की मौत! ‘गियर अप’ बना मौत का संकेत – अहमदाबाद हादसे का खुलासा रौंगटे खड़े कर देगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 14 जून 2025। 12 जून को भारत ने उस भयावह क्षण का सामना किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर AI-171 की अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान ने कुछ ही मिनटों में 265 जिंदगियों को छीन लिया। अब इस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल