प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाष्टमी के पर गुजरात के लिए तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण

indiareporterlive
शेयर करे

गुजरात में गिरनार रोपवे का उद्घाटन

किसान सूर्योदय योजना की शुरुआत

सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी बिजली

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाष्टमी के मौके पर गुजरात के लिए तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। पीएम मोदी ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गिरनार रोप-वे का उद्घाटन किया है. इसके अलावा किसानों के लिए उन्होंने किसान सूर्योदय योजना की शुरुआत की है। इस योजना से किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली मिल सकेगी. इसके अतिरिक्त पीएम ने पेडियाट्रिक हार्ट हॉस्पिटल का भी उद्घाटन किया है।

प्रधानमंत्री ने गिरनार रोप वे का उद्घाटन करते हुए कहा कि गिरनार पर्वत पर मां अंबे भी विराजती हैं, गोरखनाथ शिखर भी है, गुरु दत्तात्रेय का शिखर है और जैन मंदिर भी है. यहां की सीढ़ियां चढ़कर जो शिखर पर पहुंचता है, वो अद्भुत शक्ति और शांति का अनुभव करता है. अब यहां विश्व स्तरीय रोप-वे बनने से सबको सुविधा मिलेगी, दर्शन का अवसर मिलेगा।

पीएम ने कहा कि अगर गिरनार रोप-वे कानूनी उलझनों में नहीं फंसा होता, तो लोगों को इसका लाभ बहुत पहले ही मिलने लग जाता। पीएम ने कहा कि हमें सोचना होगा कि जब लोगों को इतनी बड़ी सुविधा पहुंचाने वाली व्यवस्थाओं का निर्माण, इतने लंबे समय तक अटका रहेगा, तो लोगों का कितना नुकसान होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सूर्योदय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों को रात के बजाय जब सुबह यानि 5 बजे से लेकर रात 9 बजे के दौरान तीन फेज में बिजली मिलेगी, तो उनके लिए ये नया सवेरा साबित होगा।

पीएम ने कहा कि मैं गुजरात सरकार को बधाई दूंगा कि बाकी व्यवस्थाओं को प्रभावित किए बिना, ट्रांसमिशन की बिल्कुल नई कैपेसिटी तैयार करके ये काम किया जा रहा है। 

पीएम ने इस योजना के तहत अगले 2-3 वर्षों में लगभग साढ़े 3 हजार सर्किट किलोमीटर नई ट्रांसमिशन लाइनों को बिछाने का काम किया जाएगा। नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि आने वाले कुछ दिनों तक हज़ार से ज्यादा गांवों में ये योजना लागू भी हो जाएगी इनमें भी ज्यादा गांव आदिवासी बाहुल्य इलाकों में हैं।

पीएम ने कहा कि गुजरात ने तो बिजली के साथ सिंचाई और पीने के पानी के क्षेत्र में भी शानदार काम किया है। इस कार्यक्रम में जुड़े हम सभी जानते हैं कि गुजरात में पानी की क्या स्थिति थी. बीते दो दशकों के प्रयासों से आज गुजरात उन गांवों तक भी पानी पहुंच गया है, जहां कोई पहले सोच भी नहीं सकता था।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए कृषि कानूनों की उपयोगिता पर फिर से बल दिया और कहा है कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें मजबूत करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि किसानों को मुनाफे पर अपना उपज बेचने का विकल्प देकर सरकार ने उन्हें मजबूत बनाया है।  

Leave a Reply

Next Post

लोकवाणी में इस बार बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य आदि विषय पर होगी बात

शेयर करे28, 29 एवं 30 अक्टूबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग  8 नवंबर को प्रसारित होगी 12 वीं कड़ी इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 24 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार “बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य आदि ” विषय […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक