भारत के पाकिस्तान की यात्रा करने पर आई बड़ी जानकारी, आईसीसी से यह मांग कर सकता है बीसीसीआई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 जुलाई 2024। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पाकिस्तान में होना है और इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस बात पर सभी की नजरें है कि भारतीय टीम इस टूर्नाीमेंट के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करेगी या नहीं? भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। 

श्रीलंका या दुबई में मैच कराने की मांग कर सकता है बीसीसीआई
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय टीम के अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना बेहद कम है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई आईसीसी से मुकाबले दुबई या श्रीलंका में कराने के लिए कह सकता है। मालूम हो कि इससे पहले, पिछले साल एशिया कप का आयोजन भी हाईब्रिड मॉडल के तहत हुआ था जिसमे भारत के सभी मैच श्रीलंका में कराए गए थे। 

बीसीसीआई सूत्र ने कहा, इस बात की संभावना कम है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेगी, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय सरकार लेगी। ऐसे में हाईब्रिड मॉडल पर काम किया जाएगा। एशिया कप की तरह ही भारत अपने मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) या श्रीलंका में खेल सकता है। हालांकि, आईसीसी इस बारे में फैसले लेगी, लेकिन फिलहाल हम इस बारे में ही सोच रहे हैं। देखते हैं कि भविष्य में चीजें किस तरह से आगे बढ़ती है। फिलहाल लग रहा है कि यह हाईब्रिड मॉडल के आधार पर ही खेला जाएगा।

पाकिस्तान ने शुरू कर दी है तैयारी
पीसीबी ने इस टूर्नामेंट के लिए तैयारियों शुरू कर दी है, जबकि आईसीसी ने इसके लिए विंडो तलाशना भी शुरू कर दिया है। पीसीबी ने कराची, लाहौर और रावलपिंडी में अपने स्टेडियमों की मरम्मत के लिए लगभग 17 अरब रुपए आवंटित किए हैं। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बोर्ड के सदस्यों को बताया था कि चैंपियंस ट्रॉफी पूरी तरह से पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी और इस महीने के अंत में कोलंबो में होने वाली आईसीसी की वार्षिक बोर्ड बैठक में इस पर आगे चर्चा की जाएगी

बीसीसीआई के फैसले पर टिकी नजर
1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, हालांकि उसने 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट के कुछ मैच अपनी सरजमीं पर कराए थे। बीसीसीआई को अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि करनी है कि वह राष्ट्रीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान भेजेगा या नहीं। बोर्ड के इस फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं हो रही द्विपक्षीय सीरीज
भारत और पाकिस्तान के बीच 2012-13 सीजन के बाद से अबतक द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। भारतीय टीम 2008 के बाद से कभी पाकिस्तान के दौर पर भी नहीं गई है। पिछले साल तत्कालीन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारत पाकिस्तान के साथ तब तक द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज शुरू नहीं करेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद बंद नहीं कर देता। 

सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में खेलती हैं दोनों टीमें
भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे का सामना करती हैं। पिछले महीने न्यूयॉर्क में दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण का मुकाबला खेला गया था जिसमे भारत ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले, 2023 में भारत में हुए वनडे विश्व कप में भी भारत ने ग्रुप चरण के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। पाकिस्तान ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम को मात दी थी। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में खिताब का बचाव करने उतरेगा।

Leave a Reply

Next Post

कठुआ में जम्मू-कश्मीर और पंजाब के डीजीपी की बैठक, सर्जिकल ऑपरेशन के लिए जंगल में उतरे पैरा कमांडो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू/कठुआ 11 जुलाई 2024। भारतीय सेना का अपने पांच साथियों के बलिदान का बदला लेने के लिए जिला कठुआ के बिलावर के बदनोता में तलाशी अभियान तेजी से जारी है। गुरुवार को जिला पुलिस लाइन कठुआ में जम्मू कश्मीर डीजीपी आरआर स्वैन, पंजाब के डीजीपी सहित […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं