बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिलने पर जमकर ट्रोल हुईं अलाया फ़र्नीचरवाला

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी की अलाया फ़र्नीचरवाला ने ‘जवानी जानेमन’ से इंडस्ट्री में कदम रखे थे। फिल्म में अलाया फर्नीचरवाला ने सैफ अली खान और तब्बू की बेटी की भूमिका निभाई थी। अब हाल ही में,  इस फिल्म के लिए अलाया को फिल्मफेयर बेस्‍ट डेब्‍यू आर्टिस्‍ट फीमेल का अवॉर्ड मिला है। लेकिन अलाया को अपनी पहली ही फिल्‍म के लिए अवार्ड मिलने पर उन्हें ट्रोलर्स के निशाना सामना करना पड़ रहा हैं।

दरअसल अलाया ने अवॉर्ड मिलने की इस खुशी को अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया। एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी अलाया ने ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा -वो मेरी है बेस्‍ट डेब्यू फीमेल। मैं इसे हासिल करने के बाद मैं एक कान से दूसरे कान तक मुस्‍करा रही हूं। बहुत-बहुत शुक्रिया, शुक्रिया। आपके इतने प्‍यार के लिए मैं शुक्रगुजार हूं। आगे एक्‍ट्रेस ने लिखा मैं आपसे वादा करती हूं कि मैं और कड़ी मेहनत करूंगी और हर दिन और बेस्‍ट करूंगी और आप सबको और गर्व महसूस कराऊंगी। मेरे ऊपर भरोसा दिखाने के लिए बहुत- ब‍हुत धन्‍यवाद। अलाया ने अपनी ख़ुशी फैन्स के साथ शेयर तो कि लेकिन वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। 

अलाया के अवार्ड मिलने पर यूज़र्स ने उनसे सवाल करने शुरू कर दिए हैं। यूजर्स सवाल उठाते हुए उन्‍हें ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा सबसे फेक अवॉर्ड सबसे फेक कलाकारों के लिए। वहीं एक यूजर ने पूछा कि कितने में खरीदा। एक यूजर ने लिखा, “श्रीमती ऐसी फिल्म इंडस्ट्री को देखकर किसी को भी अवॉर्ड दे दो! पैसे से खरीद लो! एक यूजर ने लिखा कमला पसं पान बहार मसाला अवार्ड। ये यूजर ने ये तक लिख दिया मुझे शक है लोगों ने ये फिल्‍म देखी भी होगी।  इसी तरह ढेरों यूजर्स ने अलाया को ट्रोल किया है। 

बता दें कि अलाया नितिन कक्कड़ की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में नज़र आई थी। इस फिल्म में अलाया के साथ सैफ अली खान  और तब्बू भी नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन फिल्म में अलाया की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। अलाया एक्ट्रेस पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाला की बेटी हैं। दोनों ने साल 2003 में तलाक ले लिया था।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री योगी का निर्देश : वैक्सीनेशन के लिए सरकारी और प्राइवेट के कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 31 मार्च 2021। पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर साफ देखा जा सकता है. उत्तर प्रदेश में भी अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में सरकार का टारगेट है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल