वैलेंटाइन डे को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंची कंगना रनौत ,शेयर किया जंगल सफारी का वीडियो

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लगातार विवादों का हिस्सा बनी हुई है। लेकिन बीते दिन यानी वैलेंटाइंस डे के मौके पर सारे मुद्दों से दूर कंगना ने अपने साथ स्पेशल वक्त गुज़ारा। कंगना रनौत ने जंगल सफारी का अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना मध्य प्रदेश से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी करती दिख रही है।

इस वीडियो को कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है । कंगना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ‘इस लवली संडे को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी पर निकली, एक बड़े मेल टाइगर के साथ कुछ खूबसूरत जानवरों को देखा, शानदार झीलों और खूबसूरत नजारों ने मेरी सांसें ले लीं। इस शानदार दिन के लिए यहां MPTourism और वन विभाग को धन्यवाद। हकिकत में एक अद्भुत दिन था, धन्यवाद।

कंगना रनौत ने अपनी कुछ तस्वीरें ट्विटर पर भी शेयर की हैं। ये सभी पिक्चर्स भी सतपुरा नेशनल पार्क के अंदर की है। जिसमें एक्ट्रेस खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा रही हैं। कंगना ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि वे खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद कर रही हैं और अपनी फोटोग्राफी स्किल्स दिखा रही हैं।

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन कंगना अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती है। कंगना ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था। 

कंगना के पास फिलहाल अपकमिंग प्रोजेक्टस की लाइन लगी हुई है। फिल्म ‘धाकड़’ के अलावा ‘थलाइवी’ की भी तैयारी में भी एक्ट्रेस बिज़ी चल रही हैं। हाल के दिनों में किसान आंदोलन को लेकर अपने कॉमेंट्स को लेकर भी काफी खबरों में रहीं। इसके अलावा कंगना किसान आंदोलन पर अन्य हस्तियों के कॉमेंट्स से भी खूब उलझती नजर आईं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सदैव विद्यमान रही है परस्पर समन्वय, सद्भाव और भाईचारे की भावना : भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री शामिल हुए आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव में इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 15 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सवेरे यहां जैनम मानस भवन में आयोजित आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव में अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्य महाश्रमण जी के दर्शन कर उनसे प्रदेश में […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर