सिब्बल का शिंदे पर निशाना, कहा- पीठ पर वार करने वाले बाला साहेब की विरासत को नहीं बढ़ा सकते आगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2023। राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अयोध्या यात्रा के बाद उन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘साजिशकर्ता, अवसरवादी और पीठ में छुरा घोंपने वाले” बाला साहेब ठाकरे की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते। शिवसेना नेता शिंदे ने पिछले साल जून में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार अयोध्या की यात्रा की। उनके साथ हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं भी थे। सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘ शिंदे का अयोध्या दौरा। भगवान राम ने त्याग, सत्य और न्याय का मार्ग चुना। बालासाहेब ने भी उन्हीं सिद्धांतों को आत्मसात किया।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने शिंदे पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘ साजिशकर्ता, अवसरवादी, पीठ में छुरा घोंपने वाले बालासाहेब की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते।” शिंदे ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी तथा भाजपा की विचारधारा एक ही है और दोनों दल अगले साल पूरे राज्य में भगवा झंडा फहराएंगे। शिंदे ने अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘‘ हमारी पार्टी की भूमिका बिल्कुल स्पष्ट है। शिवसेना का भाजपा के साथ गठबंधन है। हमारी विचारधारा, जो हिंदुत्व है, समान है। हम अयोध्या से ऊर्जा लेकर जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे।

2024 में शिवसेना-भाजपा का भगवा पूरे महाराष्ट्र में लहराएगा।” लोकसभा चुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी अगले साल होने हैं। उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिंदे के तख्तापलट ने पिछले साल शिवसेना को दो गुट में बांट दिया था और ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार गिर गई थी। शिंदे नीत शिवसेना गुट ने महाराष्ट्र में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। 

भाजपा और शिवसेना की विचारधारा एक 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अयोध्या में कहा कि उनकी पार्टी और भाजपा की विचारधारा एक ही है। वे अगले साल पूरे राज्य में भगवा झंडा फहराएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी की भूमिका स्पष्ट है। शिवसेना का भाजपा के साथ गठबंधन है। हमारी विचारधारा, जो हिंदुत्व है, वही है। हम अयोध्या से नई ऊर्जा के साथ अपने राज्य में जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। 2024 में शिवसेना और भाजपा का भगवा झंडा पूरे राज्य में फहराया जाएगा

Leave a Reply

Next Post

देश-दुनिया में रह रहे प्रवासियों की मदद के लिए ओडिशा परिवार निदेशालय बनाएगी सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 10 अप्रैल 2023। ओडिशा सरकार ने देश तथा दुनिया के अन्य हिस्सों में रह रहे राज्य के लोगों की मदद के लिए रविवार को ओडिशा परिवार निदेशालय तथा एक समर्पित पोर्टल बनाने का फैसला किया। इस संबंध में प्रस्ताव राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पारित […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण