मुठभेड़ के दूसरे दिन भी ऑपरेशन जारी… चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 19 जनवरी 2026। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला किश्तवाड़ के घने जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ को लेकर आज दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सुरक्षा बल पूरे इलाके में सतर्कता के साथ तलाशी अभियान चला रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ के जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ के बाद आतंकवादी जंगलों की ओर भाग निकले, जिसके चलते पूरे क्षेत्र को घेरकर गहन तलाशी ली जा रही है।

आगामी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहतीं। इसी कारण जंगलों और आसपास के इलाकों को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि आतंकवादियों को जल्द से जल्द न्यूट्रलाइज किया जा सके और क्षेत्र में शांति बहाल रहे।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र: राजनीतिक जगत में शोक की लहर, 71 साल की उम्र में पूर्व BJP नेता का हुआ निधन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 19 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता राज पुरोहित का 71 वर्ष की आयु में निधन मुंबई, 18 जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के. पुरोहित का बीमारी के कारण रविवार को 71 […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय