रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- बलिदानियों के परिजनों को कोई समस्या हो तो शिकायत करें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 अगस्त 2022। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के लिए बलिदान होने वाले जवानों को देश कभी भूल नहीं सकता। अगर बलिदानियों के परिजनों को किसी तरह की कोई समस्या हो तो वे बेझिझक इसकी शिकायत करें। हर शिकायत का समाधान किया जाएगा।उन्होंने यह बात गुरुवार को त्रिशक्ति कोर द्वारा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के बेंगदुबी सैन्य स्टेशन में आयोजित सम्मान समारोह में कही। उन्होंने बलिदानी जवानों के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि किसी के जीवन की कीमत पैसे व धन दौलत देकर नहीं चुकाई जा सकती। उन्होंने परिजनों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों के प्रति उन्हें गौरव होना चाहिए। क्योंकि वह देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा की ‘यदि कोई कहता है कि मौत से भय नहीं लगता है, तो वह या तो झूठ बोलता है, या गोरखा है। वीर नारी सम्मान समारोह के मौके पर थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजू बिष्ट, आर्मी त्रिशक्ति कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल तरुण आइच समेत अन्य लोग मौजूद थे।

इसके साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ इंफाल भी गए, जहां मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री इंफाल में डूरंड कप-2022 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। रक्षा मंत्री ने खुमान लम्पक स्टेडियम में 131वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मणिपुर चरण का उद्घाटन किया। राजनाथ ने कहा, यह एक ऐतिहासिक दिन है। यह पूर्वोत्तर के लिए बहुत गर्व की बात है। राजनाथ ने कहा कि एक खिलाड़ी में एक सैनिक होता है। ऐसे ही एक सैनिक में एक खिलाड़ी होता है। मेरा यह भी मानना है कि खेल भावना राजनेताओं में भी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

13 राज्यों में पैदा हो सकता है बिजली संकट, कंपनियों का भारी-भरकम बकाया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 अगस्त 2022। भारी-भरकम बकाये का भुगतान नहीं करने की वजह से 13 राज्यों में बिजली संकट पैदा हो सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र की पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरशन लिमिटेड (पोसोको) ने तीन बिजली बाजारों इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, पावर एक्सचेंज ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल