सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली, जानें गावस्कर ने किसे माना वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा बल्लेबाज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 दिसंबर 2025। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर कभी भी क्रिकेट के महान खिलाड़ियों की तुलना करते हुए आसानी से तारीफ नहीं करते, लेकिन रांची में विराट कोहली की 52वीं वनडे सेंचुरी ने पूर्व भारतीय कप्तान को भी उनकी जगह और महत्व के बारे में बेहद स्पष्ट और प्रभावशाली ढंग से बोलने पर मजबूर कर दिया है। गावस्कर के लिए जवाब साफ है- वनडे क्रिकेट में कोहली अब उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां सिर्फ कुछ ही खिलाड़ी कभी पहुंचे होंगे। गावस्कर ने रविवार को विराट कोहली को अब तक का सबसे महान वनडे क्रिकेटर बताया और कहा कि इस भारतीय दिग्गज के शतकों का विश्व रिकॉर्ड इस प्रारूप में उनके बेजोड़ कद को दिखाता है।

वनडे फॉर्मेट में महान कौन?
कोहली ने रविवार को अपना 52वां वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया। उन्होंने 120 गेंद पर 135 रन की पारी खेली जिससे भारत ने पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ विकेट पर 349 रन बनाए। गावस्कर ने ‘जियोस्टार’ से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई शक है। मेरा मतलब है कि यह सिर्फ मैं नहीं सोचता हूं। मुझे लगता है कि जो लोग उनके साथ और उनके खिलाफ खेले हैं वे सभी इस बात से सहमत हैं कि वह वनडे फॉर्मेट में सबसे महान हैं।’

पोंटिंग के बयान का जिक्र
उन्होंने कहा, ‘देखिए, कोहली ने 52 शतक बनाए हैं। यह उन्हें बहुत ऊपर ले जाता है, ऐसा कह सकते हैं।’ भारत के पूर्व कप्तान ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने भी कोहली की काबिलियत को माना था। गावस्कर ने कहा, ‘मैंने अभी सुना कि रिकी पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने जिन्हें देखा है उनमें कोहली वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ हैं। मेरा मतलब है कि जब कोई ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कहता है कि कोहली सबसे अच्छे हैं तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बहस की गुंजाइश है। हर कोई इस बात से सहमत होगा कि किसी ऑस्ट्रेलियाई से तारीफ मिलना बहुत कम होता है।

सचिन से ऊपर कोहली?
गावस्कर ने कहा कि एक समय था जब कहा जाता था कि सचिन तेंदुलकर के 51 वनडे शतक को कोई छू नहीं सकेगा, लेकिन इस रिकॉर्ड को पार करना कोहली को अलग पहचान दिलाता है। उन्होंने कहा, ‘आप जानते हैं कि सचिन 51 शतक के साथ शीर्ष पर थे, लेकिन जब आप महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देते हैं तो आपको पता चलता है कि आप कहां खड़े हैं।

ग्रोवेल पर प्रतिक्रिया
गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के कोच शुकरी कॉनराड की भारत पर विवादित घुटने पर लाने (ग्रोवेल) वाली टिप्पणी को गलत सलाह वाली टिप्पणी बताया। उन्होंने कहा, ‘यह एक गलत सलाह वाली टिप्पणी हो सकती है – गलत समय, गलत जगह। मुझे उम्मीद है कि अगली बार मीडिया से बात करते हुए वह इस पर बात करेंगे। मुझे नहीं लगता कि माफी मांगने की जरूरत है। मैं निजी तौर पर माफी में विश्वास नहीं रखता।

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक, 8 दिसंबर को पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 01 दिसंबर 2025। झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। यह सत्र सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सत्र को सफल बनाने के लिए विधानसभा में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार