कंगना रनौत ने नए साल की ऐसे की शुरूआत, 2020 के आखिरी दिन जूते साफ करती आईं नजर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नए साल की शुरूआत जहां सभी सितारे जश्न मनाते हुए कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने 2021 का स्वागत घर की सफाई करते हुए किया है।

दरअसल कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह जूतों के बीच घिरी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना लिखती हैं कि, ‘जब से मैं घर आई हूं, तब से सिर्फ सफाई, सफाई और सफाई कर रही हूं। वह कहते हैं तुमने जो कमाया है, उसने तुम्हें भी कमाया है। अपने समान की दिनभर लगातार सफाई के बाद मुझे महसूस हो रहा है जैसे मैं उनकी गुलाम हूं। उम्मीद है मेरा आज का काम खत्म हो जाएगा और 2021 में मैं क्वीन की तरह एंट्री लूंगी।’

कंगना द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में उन्हें वॉडरोब के पास बैठे देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर उनके आस-पास जूतों और सैंडल्स का ढ़ेर दिखाई दे रहा है। उनकी इस तस्वीर पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि, ‘बॉलीवुड वालों बच कर रहना, चप्पल बहुत हैं।’ तो कोई कहता दिखा कि, ‘इतने तो बॉलीवुड में स्टारकिड्स भी नहीं हैं।’ कुल मिलाकर लोग उनकी इस तस्वीर पर काफी चुटकियां लेते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में वह तब सुर्खियों में आई थीं जब हिमाचल से लौटने के बाद वह सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए पहुंची थीं। तभी पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया था। बात उनके वर्क फ्रंट की करें तो जल्द ही वह कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें थलाइवी, तेजस और धाकड़ जैसी फिल्में शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

नए साल के पहले दिन भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को मिला अवार्ड : मोर जमीन-मोर मकान में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला पुरस्कार

शेयर करेनगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने प्राप्त किए पुरस्कार इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 1 जनवरी 2021। नए साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ राज्य ने एक बार फिर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गरीबों के लिए प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत समावेशी मॉडल मोर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल