पृथ्वीराज सुकुमारन के ‘कुम्भा’ लुक से राजामौली ने मचाई सनसनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

(अनिल बेदाग)

मुंबई 08 नवंबर 2025। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट ग्लोब ट्रॉटर से पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक सामने आ गया है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि पृथ्वीराज एक खतरनाक विलेन ‘कुम्भा’ के रूप में नज़र आएंगे। हाई-टेक व्हीलचेयर पर बैठे पृथ्वीराज का दमदार अंदाज़ देखकर फैन्स दंग रह गए। राजामौली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा, “कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं किया!” इस लुक के साथ फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म का क्लाइमैक्स सीन इन दिनों शूट हो रहा है, जिसमें तीनों कलाकार साथ दिखेंगे।

ग्लोब ट्रॉटर का लॉन्च इवेंट 15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में होने जा रहा है, जिसे भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा शोकेस बताया जा रहा है। राजामौली और महेश बाबू की जोड़ी ने पहले ही फैन्स में उत्साह बढ़ा दिया है। ‘ आरआरआर ’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों के बाद अब राजामौली एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Next Post

टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 12 नवंबर से खुलेगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव (अनिल बेदाग) मुंबई 08 नवंबर 2025। टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम की शुरुआत बुधवार, 12 नवंबर 2025 को करेगी, जो शुक्रवार, 14 नवंबर तक खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली तिथि 11 नवंबर निर्धारित की गई है। कंपनी ने आईपीओ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण