शुभेंदु अधिकारी पीए मर्डर केस में CBI को मिली बड़ी सफलता, यूपी से एक और शूटर गिरफ्तार, दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे से दबोचा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुजफ्फरनगर/बलिया 19 मई 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में एक वांछित आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकुमार सिंह को मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिद्वार से लौटते समय गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार की उपस्थिति में सीबीआई की एक टीम ने सिंह को गिरफ्तार किया और उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल के समक्ष पेश करके ट्रांजिट रिमांड मांगी। 

अधिकारियों ने बताया कि अदालत ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली और बाद में आरोपी को दिल्ली ले जाया गया। अदालत के सूत्रों के अनुसार शूटर बताये जा रहे बलिया जिले के रतोपुर गांव के रहने वाले सिंह को टोल प्लाजा पर रोककर गिरफ्तार किया गया। बलिया से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के पिता ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सिंह के पिता त्रिभुवन नारायण सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें सीबीआई अधिकारियों से यह जानकारी मिली है कि उनके बेटे को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने बेटे के पश्चिम बंगाल में किसी से संपर्क होने की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने बताया कि राजकुमार सिंह के खिलाफ बलिया में पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने पुष्टि की कि आरोपी के खिलाफ दो मामले लंबित हैं। उन्होंने बताया कि सिंह उत्तराखंड में रह रहा था और अपने पैतृक गांव बहुत कम आता-जाता था। 

Leave a Reply

Next Post

राहुल का प्रधानमंत्री पर कटाक्ष : छिपाने के लिए कुछ नहीं होता तो डरने की जरूरत नहीं पड़ती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नॉर्वे में पत्रकारों के सवाल नहीं लेने के दावों को लेकर सोमवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता तो डरने की जरूरत नहीं पड़ती।” […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग