होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 तेहरान, 02 नवंबर 2026। ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों में जोरदार धमाके होने का दावा किया गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के मुताबिक, दोनों जहाज प्रतिबंधित समुद्री रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वे कथित तौर पर नौसैनिक बारूदी सुरंगों से टकरा गए। इनमें एक सुपरटैंकर भी शामिल था।

ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी ने आईआरजीसी नौसेना के जनसंपर्क कार्यालय के बयान के हवाले से बताया कि एक टैंकर में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। ईरानी नौसेना का आरोप है कि दोनों जहाजों ने अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद कर दिए थे। इसके अलावा प्रतिबंधित रास्ते पर नहीं जाने की कई चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया।

होर्मुज में एक अन्य जहाज पर हमले की सूचना
इस बीच, ब्रिटेन की समुद्री व्यापार संचालन एजेंसी (UKMTO) ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य में एक व्यापारिक जहाज पर हमले की सूचना दी। एजेंसी ने 1 नवंबर को जारी चेतावनी में बताया कि उसे अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब 15:09 बजे इस घटना की जानकारी मिली थी। UKMTO के अनुसार, एक व्यापारिक जहाज के कप्तान ने रेडियो के जरिए आपातकालीन संदेश भेजा। उन्होंने बताया कि एक अन्य जहाज पर किसी अज्ञात चीज से हमला किया गया है। एजेंसी ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी है।

कतर के LNG जहाज पर हमले की सऊदी अरब ने की निंदा
इस घटनाक्रम के बीच सऊदी अरब ने कतर गैस ट्रांसपोर्ट कंपनी के जहाज ‘अल मयेडा’ को अरब की खाड़ी में निशाना बनाए जाने की निंदा की है। यह जहाज तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का परिवहन करता है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर कहा कि समुद्री रास्तों और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को खतरे में डालने वाली घटनाएं स्वीकार नहीं हैं। सऊदी अरब ने कतर के साथ एकजुटता जताई और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तत्काल कदम उठाने की अपील की। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी कतर के जहाज अल मयेडा को निशाना बनाए जाने की निंदा की है।

30 अक्तूबर को भी टैंकर पर हुआ था हमला
इससे पहले 30 अक्तूबर को UKMTO ने ओमान के खासाब शहर से करीब 25 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में एक तेल टैंकर पर हमले की जानकारी दी थी। एजेंसी के मुताबिक, एक छोटी नाव टैंकर के पास पहुंची और उसके पानी की सतह से ऊपर वाले हिस्से में दो विस्फोटक उपकरण लगा दिए। इसके बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई और टैंकर कुछ समय के लिए काम करना बंद कर गया। हालांकि, इस घटना में चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित बताए गए थे। 

Leave a Reply

Next Post

किमी एंटोनेली के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

शेयर करेफॉर्मूला-1 रेस जीतकर रचा इतिहास, वेरस्टैपेन बने मेक्सिको जीपी के विजेता इंडिया रिपोर्टर लाइव  मेक्सिको सिटी, 02 नवंबर 2026। किमी एंटोनेली अब तक के सबसे युवा फॉर्मूला-1 वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। मेक्सिको सिटी ग्रां प्री में तीसरे स्थान पर रहने के साथ ही मर्सिडीज के इस ड्राइवर ने […]

You May Like

दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली वाला वीडियो हटाया....|....दिल-दिमाग दोनों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है नियमित व्यायाम....|....किमी एंटोनेली के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड....|....होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाका....|....सरगुजा संभाग के 819 हड़ताली पटवारियों को नोटिस....|....महादेव सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ की रायपुर में आज पेशी....|....उमरिया में आधी रात को सागौन तस्करी का भंडाफोड़....|....खातेगांव टीआई की पत्नी को एसआई पद पर अनुकंपा नियुक्ति....|....गौवंश सड़कों पर भटकने मजबूर, गौधाम के नाम पर करोड़ों के अनुदान और घोषणाओं का हिसाब दे सरकार - कांग्रेस....|....एआई मिशन के नाम पर युवाओं को सपना नहीं, रोजगार का ठोस रोडमैप चाहिए - कांग्रेस