लैब-ग्रोन डायमंड ज्वैलरी में नया दांव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 29 सितंबर 2026। लैब-ग्रोन डायमंड से जड़ी सोने की ज्वैलरी के डिजाइन, निर्माण और बिक्री से जुड़ी नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी लिमिटेड का आईपीओ 30 सितंबर 2026 को खुलने जा रहा है। कंपनी इस इश्यू के जरिए ऊपरी मूल्य बैंड पर करीब 108.42 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। आईपीओ के लिए 70 से 75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 200 शेयरों का है। इश्यू में कुल 1,44,56,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिनका अंकित मूल्य 5 रुपये प्रति शेयर है।

कंपनी के अनुसार, आईपीओ से प्राप्त शुद्ध राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 सितंबर को होगी, जबकि आईपीओ 5 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। कंपनी के शेयरों को एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

इश्यू में योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत, गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए न्यूनतम 15 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत हिस्सेदारी निर्धारित की गई है। चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू की बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 2,028.94 मिलियन रुपये का राजस्व, 309.74 मिलियन रुपये का ईबीआईटीडीए और 223.15 मिलियन रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, आईपीओ से मिलने वाली पूंजी कारोबार के विस्तार के साथ-साथ विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने में मदद करेगी। 

Leave a Reply

Next Post

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने जीता 'मार्की बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड

शेयर करेसमावेशी कार्यसंस्कृति के लिए हुआ सम्मान इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 29 सितंबर 2026। उभरते बाजारों की अग्रणी एफएमसीजी कंपनी, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) को 190 साल पुराने बॉम्बे चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित बॉम्बे चैंबर इनक्लूजन अवार्ड्स 2026 में सम्मानित किया गया है। कंपनी को विविधता, समानता, समावेशिता और अपनेपन (DEIB) के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ‘मार्की बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड’ से नवाजा गया। इसके साथ ही, कंपनी को कंज्यूमर और लाइफ साइंसेज सेक्टर में ‘फर्स्ट रनर-अप’ भी घोषित किया गया। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड  की कार्यशैली अपने कर्मचारियों के बीच समान अवसर उपलब्ध कराने और मजबूत प्रतिनिधित्व तैयार करने पर केंद्रित है। ‘आरंभ’ (Aarambh), ‘गोल’ (GOAL) और ‘बेरसियाप’ (Bersiap) जैसी पहलों के साथ-साथ समावेशी भर्ती प्रक्रियाओं ने मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स और कॉर्पोरेट टीमों में विविधता लाने में मदद की है। इससे विभिन्न पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभाशाली लोगों को संगठन के भीतर आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिले हैं। इस सम्मान पर टिप्पणी करते हुए गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) के ग्लोबल एचआर हेड वैभव राम ने कहा, “हमें ‘मार्की’ श्रेणी में शामिल किए जाने पर खुशी है। इस श्रेणी में उन संगठनों को मान्यता दी जाती है जो समावेशन और अपनेपन के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहे हैं और कॉरपोरेट जगत को आगे की दिशा दिखा रहे हैं एक ऐसे संगठन के रूप में, जहां दुनियाभर में ऐतिहासिक रूप से वंचित समूह हमारे उपभोक्ता आधार का आधे से अधिक हिस्सा हैं, हमें गर्व है कि हमारे कर्मचारियों में भी उनका प्रतिनिधित्व इसी तरह बना हुआ है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की इस यात्रा को सार्थक बनाने वाली बात यह है कि हमारे नेतृत्व ने विविध समुदायों की पूरी क्षमता को पहचाना है—चाहे वे हमारे सहकर्मी हों, प्रतिभाएं हों या उपभोक्ता। इन विविध दृष्टिकोणों को साथ लाने से हमारे काम में सोच, संवेदनशीलता और कार्यक्षमता के नए आयाम जुड़ते हैं तथा हम अपने कारोबार और संगठन की संस्कृति में समावेशन को और मजबूती से शामिल कर पाते हैं।” गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की एवीपी–डीईआई, कल्चर एंड एंगेजमेंट संध्या रमेश ने कहा, “गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड  संगठन के भीतर और पूरे कारोबारी इकोसिस्टम में समावेशन को गति देने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। हमारे वैश्विक कार्यबल में 50 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व के साथ अब हमारा लक्ष्य ऐसे प्रयासों को और विस्तार देना है, जिससे अंतिम उपभोक्ता के अनुभव पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। साथ ही, हम बिक्री और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक रूप से वंचित समुदायों के प्रतिनिधित्व वाले

You May Like

धुरंधर: निम्रत कौर ने की फिल्म की जमकर तारीफ....|....भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील: कृषि और प्रोसेस्ड फूड का बढ़ेगा निर्यात....|....युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग....|....हाईटेंशन लाइन के नीचे ही बना रहे पंपिंग स्टेशन....|....पंचायतीराज चुनाव: चार चरणों में ईवीएम से मतदान....|....अंकित पटेल हत्याकांड में बड़ा खुलासा....|....बाकानेर में 40 लाख की अवैध शराब जब्त....|....तीन दशक पुराने 300 रुपये के रिश्वत मामले में पटवारी को राहत....|....एआई की मनमानी पर लगेगा ब्रेक....|....विदेश मंत्री जयशंकर ने गुटेरेस से की मुलाकात