जम्मू से 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का 15वां जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जुलाई 2024। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए शुक्रवार को 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सभी तीर्थयात्री कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों पर पहुंचने के बाद 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए रवाना होंगे। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार तक 2,66,955 तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किए हैं। कश्मीर के दो आधार शिविर से 52 दिवसीय यात्रा औपचारिक रूप से 29 जून को शुरू हुई थी और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। यह वार्षिक तीर्थयात्रा जम्मू के कई इलाकों में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बीच कड़ी सुरक्षा के साथ जारी है। कठुआ जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने घात लगाकर सेना के वाहन पर हमला कर दिया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से इलाके में व्यापक तलाशी अभियान भी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को देखते हुए भगवती नगर आधार शिविर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि 165 वाहनों में सवार 4,433 तीर्थयात्रियों का 15वां जत्था तड़के तीन बजे आधार शिविर से रवाना हुआ। इस दौरान केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानें ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई।

अधिकारियों ने बताया कि 2,713 तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक पहलगाम मार्ग चुना है जबकि 1,721 तीर्थयात्री अपेक्षाकृत छोटे (14 किलोमीटर के) लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों के 15वें जत्थे के साथ अब तक 81,644 श्रद्धालु जम्मू से अमरनाथा यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

अखनूर में संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान, पहाड़ी क्षेत्र में भी ऑपरेशन जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 06 जुलाई 2024। जिला जम्मू की तहसील अखनूर में चिनाब नदी के पास गुडा पाटन गांव में संदिग्ध देखे जाने के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस और सेना ने तलाशी अभियान चलाया। यहां बिगडे़ मौसम के बीच पुलिस और सेना की टीमों ने इलाके की […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक