साध्वी प्राची का विवादित बयान, गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो प्रवेश, मुस्लिम लड़कों पर लगाया आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बागपत 24 सितंबर 2025। नवरात्र के दौरान जगह-जगह गरबा और रामलीला के आयोजन हो रहे हैं। इस बीच साध्वी प्राची ने उत्तर प्रदेश के बड़ौत में पंचमुखी मंदिर में चल रही रामलीला में शामिल होकर विवादित बयान दिया। साध्वी प्राची ने कहा कि गरबा में मुस्लिम युवक अक्सर छेड़छाड़ की घटनाओं में शामिल रहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि गरबा इतना सुरक्षित और पवित्र आयोजन है तो मुस्लिम परिवार अपनी बेटियों को इसमें क्यों नहीं भेजते।

उन्होंने यह भी कहा कि गरबा और रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में आधार कार्ड से ही प्रवेश होना चाहिए ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को रोका जा सके। साध्वी ने आगे कहा कि नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें बंद रहनी चाहिए। महाराष्ट्र के मंत्री भरत गोगावले के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी ने कहा कि हिंदू संस्कृति की शुरुआत मस्जिदों और दरगाहों से क्यों नहीं की जाती। साथ ही उन्होंने दावा किया कि हिंदू त्योहारों में घुसपैठ इनकी पुरानी चाल है।

वेटिंग अधिकार भी की टिप्पणी
वोटिंग अधिकार पर भी उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं होना चाहिए। डेनमार्क का उदाहरण देते हुए साध्वी ने कहा कि वहां मुस्लिम समुदाय से वोट का अधिकार छीना गया है और ऐसा ही भारत में भी होना चाहिए। आजम खान पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अब अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

गावस्कर का PCB पर निशाना, बोले- प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने को लेकर हो कार्रवाई, मैच रोकने का हक नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दुबई 24 सितंबर 2025। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडशेक विवाद अब भी चर्चा में है। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैच के बाद पारंपरिक हैंडशेक से इनकार कर दिया था। […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग