भाजपा के राज में फिर एक और पेपर लीक – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 21 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में B.Sc. द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी विषय के प्रश्नपत्र के परीक्षा से पहले लीक होने की सामने आई है यह खबर बेहद गंभीर और चिंताजनक है।इस मामले की जांच की जानी चाहिए। पूरे देश में युवा पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे और भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ में फिर एक और पेपर लीक का कारनामा हो गया ।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक हुआ है, यह केवल परीक्षा व्यवस्था की विफलता नहीं बल्कि मेहनत करने वाले हजारों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराए और यह पता लगाए कि प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले बाहर कैसे पहुंचा। दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति, अधिकारी या किसी भी जिम्मेदार तंत्र के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई की है। किसी भी लापरवाही या भ्रष्टाचार की कीमत छात्रों को नहीं चुकानी चाहिए। यदि पेपर लीक की पुष्टि होती है तो छात्रों के हित में परीक्षा को लेकर उचित निर्णय लिया जाए और किसी भी विद्यार्थी के साथ अन्याय न हो।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर सच्चाई सामने लाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।

Leave a Reply

Next Post

कोलंबो के इंडिया हाउस में हुआ खिलाड़ियों का स्वागत

शेयर करेश्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त ने की मेजबानी इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलंबो, 21 अगस्त 2026। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। इससे पहले श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष […]

You May Like

'दो हफ्ते में परमाणु बम बना लेता ईरान'....|....सीएम योगी बोले- जापान-भारत के साथ आने से ग्लोबल स्टेज पर नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे....|....जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में बेशुमार काला धन खपाया....|....छात्राओं ने सैनिकों के लिए बनाई राखी....|....इंद्रदेव से प्रार्थना काम न आई अब भगवान गणेश का सहारा....|....दो दिन से लापता 6 साल के बच्चे का नाले में मिला शव....|....जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत....|....कोलंबो के इंडिया हाउस में हुआ खिलाड़ियों का स्वागत....|....भाजपा के राज में फिर एक और पेपर लीक - कांग्रेस....|....भाजपा की तालिबानी मानसिकता ही युवाओं को दिमागी नक्सली बता रही - कांग्रेस