पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 06 सितंबर 2026। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बायपास पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। होमगार्ड मैदान के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

बाइक को पीछे से मारी टक्कर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना बायपास स्थित होमगार्ड मैदान के पास हुई। 32 वर्षीय रेखा अपने पति मनीराम के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों तुरंत सड़क पर जा गिरे और महिला ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई।

दर्दनाक हादसे के बाद राहगीरों ने मदद की
दुर्घटना में महिला का सिर बुरी तरह कुचल जाने से उसकी मौके पर ही सांसें थम गईं। घटना के बाद बदहवास पति काफी देर तक अपनी पत्नी के शव को गोद में रखकर सड़क किनारे बैठा रहा और रोते हुए परिजनों को फोन पर सूचना देता रहा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार ट्रक और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल

शेयर करेअब 40 शहरों में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं इंडिया रिपोर्टर लाइव शिवपुरी, 06 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश का शिवपुरी अब देश में डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण का नया मॉडल बन गया है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण कर […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक