घर में मिली परिवार के तीन लोगों की लाश, छह माह का बच्चा और बुजुर्ग महिला सुरक्षित; सुसाइड की आशंका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

प्रतापगढ़ 26 जून 2025। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। एक घर में परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। छह माह का बच्चा और बुजुर्ग महिला घर में सुरक्षित मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर बाजार स्थित एक मकान में दुकानदार समेत तीन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर के अंदर कमरे में बेड पर तीनों के शव मिले हैं। मां, बेटा, पत्नी की मौत से कोहराम मच गया है।

बीती रात परिवार के पांच लोग खाना खा कर सोए थे। छह माह का बच्चा और बुजुर्ग महिला घर में सुरक्षित मिले हैं। सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। जो बुजुर्ग महिला बची है उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। प्रथम दृष्टि जहर निगलने से तीनों की मौत की बात सामने आई है। पुलिस जांच में जुटी है। 

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में सियासी हलचल, बीरेन सिंह ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- कानून से हो रहा खिलवाड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 26 जून 2025। मणिपुर में पहाड़ी इलाकों की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि मणिपुर विधानसभा द्वारा प्रकाशित पहाड़ी इलाकों की गवर्नेंस […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग