कनाडा से भारत आई 100 साल पहले चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, 15 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में की जाएगी स्थापित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 नवंबर 2021। भारत से 100 साल पहले चोरी कर कनाडा भेजी गई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति वापस लाई जा चुकी है। मूर्ति को उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ मंदिर में 15 नवंबर को स्थापित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा और नीलकंठ तिवारी ने आज मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को नई दिल्ली में प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और जीके रेड्डी ने यूपी सरकार को मूर्ति सौंपी। इस मौके पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि एक समय था जब भारत की परंपराएं टूटे हुए घड़े के समान रिसरिस कर देश के बाहर जा रही थीं और आज उसको मरम्मत और मजबूत करके वापस संजोने का काम हो रहा है। 

13 नवंबर को लखनऊ पहुंचेगी पुनर्स्थापना यात्रा

मां अन्नपूर्णा की पुनर्स्‍थापना यात्रा 13 नवंबर को लखनऊ पहुंचेगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए यात्रा लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा को यादगार बनाने के लिए विभिन्न तरह की तैयारियां की गई हैं। इसके तहत अलग-अलग स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता व श्रद्धालु फूलों की वर्षा करेंगे। इसके अलावा पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण व आरती करते हुए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।  मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को 15 नवंबर को वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ बाबा दरबार क्षेत्र में आगवानी कर स्थापित करेंगे। यह मूर्ति वाराणसी में बाबतपुर से कचहरी, अंधरापुल, मलदहिया, कमच्छा,भेलूपुर होते हुए दुर्गा मंदिर (दुर्गाकुंड) में रखी जाएगी। यहां से दूसरे दिन लंका और सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, ज्ञानवापी होते हुए बाबा दरबार में 15 नवंबर को पहुंचेगी। वाराणसी में पंद्रह नवंबर को एकादशी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

Karan Johar संग झगड़ों के बीच पद्म अवॉर्ड सेरेमनी में उन्हें खोजती नजर आईं कंगना रनोट, कहा- अगर वो मिलते तो...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2021। बॉलीवुड क्वीन यानी कंगना रनोट इंडस्ट्री की उन स्टार्स में से हैं जो न सिर्फ अपने फिल्मों के लिए बल्कि अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में कंगना ने नेशनल अवॉर्ड जीता है। राष्ट्रपति रामनाथ […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह