ढाका में भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों में मीटिंग, सीमा पार अपराधों की रोकथाम पर हुई चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ढाका 10 मार्च 2024। भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों ने ढाका में 5-9 मार्च तक महानिदेशक स्तरीय समन्वय सम्मेलन आयोजित किया और सीमा पार अपराधों की रोकथाम और सीमा बुनियादी ढांचे के निर्माण पर चर्चा की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने किया, जबकि बांग्लादेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमां सिद्दीकी ने किया। भारत और बांग्लादेश के बीच महानिदेशक स्तर की वार्ता हर साल दो बार आयोजित की जाती है – एक बार भारत में और एक बार बांग्लादेश में। भारत और बांग्लादेश एक सभ्यतागत विरासत और कई कारकों को साझा करते हैं, जो वस्तुतः बातचीत के पूरे स्पेक्ट्रम को कवर करते हैं जो पड़ोसियों के लिए संभव है। दोनों देशों के सीमा रक्षक बलों ने मजबूत प्रणालियाँ स्थापित की हैं, जिसके माध्यम से सीमा सुरक्षा और सीमा प्रबंधन में सहयोग सुनिश्चित किया जाता है।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्ष मानव तस्करी के पीड़ितों की सहायता और पुनर्वास की सुविधा प्रदान करने पर भी सहमत हुए। मानव तस्करों की रियल टाइम जानकारी और जांच रिपोर्टों को आगे बढ़ाने और साझा करने पर भी सहमत हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

चुनावी बॉण्ड मामले पर कपिल सिब्बल बोले- अपनी गरिमा की रक्षा करना सुप्रीम कोर्ट की जिम्मेदारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मार्च 2024। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने चुनावी बॉण्ड विवरण का खुलासा करने की अवधि बढ़ाने का अनुरोध करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा बताए गए कारणों को ‘‘बचकाना” करार देते हुए रविवार को कहा कि अपनी गरिमा की रक्षा […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग