मथुरा में भावुक हुए साक्षी महाराज, बोले- सरयू में खून बहाने वालों की हुई अयोध्या में जीत, कारसेवक हार गए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मथुरा 15 जून 2024। मथुरा के वृंदावन में भाजपा के सात बार से सांसद स्वामी साक्षी महाराज शुक्रवार को धर्म नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां पर परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम पर साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे भगवान बांकेबिहारी, राधारानी, श्रीराम और ब्रजवासियों का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मथुरा से चुनाव जीता और फिर लगातार बड़े-बड़े नेताओं की जमानत जब्त कराकर सात बार सांसद बना, जोकि किसी अदृश्य शक्ति की कृपा मुझ पर है, वहीं उन्होंने अयोध्या से भाजपा की हार पर बोला कि मैं समझता हूं अयोध्या पर विकास नहीं जातिवाद ने चुनाव जीता है, जबकि वहां पांच विधानसभा हैं, लेकिन शहर अयोध्या में हम जीते हैं। सपा प्रत्याशी का जातिगण वोट ज्यादा होने के कारण ग्रामीण इलाकों में उनकी जीत होना चिंता की बात है।

जबकि वहां प्रधानमंत्री मोदी ने विकास कार्य तेजी से किए, एयरपोर्ट बना, श्रीराम मंदिर बना, सड़क और मार्केट बने, मगर फिर भी जिन्होंने सरयू में खून बहाया उनकी जीत हुई और रामभक्त कार सेवक हार गए। यह आश्चर्य की बात है समाज और हिंदुत्व की बात करने के साथ हमारी पार्टी के लिए भी। वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह विवाद को लेकर कहा कि जैसे अयोध्या में राममंदिर बना है, वैसे ही मथुरा में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। जन्मभूमि के हित में कोर्ट भी फैसला देगी।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में बड़ा हादसा: ट्रेन में आग की अफवाह पर कूदे कई यात्री, चार लोगों की मौत; हेल्पलाइन नंबर जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 12 जून 2024। झारखंड के लातेहार में रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर कई यात्री ट्रेन से कूद गए। इस वजह से कई यात्री एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल