एडिलेड डे-नाइट टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, हेजलवुड बाहर, इन दो गेंदबाजों को मिला मौका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 नवंबर 2024। एडिलेड में छह दिसंबर से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। दूसरा टेस्ट एक डे-नाइट मैच होगा और हेजलवुड अपनी लाइन लेंथ की वजह से घातक साबित हो सकते थे। हालांकि, अब उनके बाहर होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम को काफी नुकसान होगा। यह पहली बार है जब हेजलवुड अपने करियर की शुरुआत के बाद से घर में भारत के खिलाफ कोई टेस्ट मैच मिस करेंगे। वहीं, सिडनी में 2015 में खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के बाद भी यह पहली बार  होगा (एडिलेड में), जब ऑस्ट्रेलिया अपने घर में किसी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट में मैदान पर हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लियोन में से किसी एक के बिना उतरेगा। एडिलेड टेस्ट से पहले दोनों भारत के खिलाफ लगातार नौ टेस्ट मैचों का हिस्सा रहे थे। हेजलवुड की जगह दो अनकैप्ड पेसर्स को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर शॉन एबॉट और ब्रैंडन डोगेट को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

एबॉट और डोगेट दोनों शेफील्ड शील्ड में प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर टीम में चुने गए हैं। पिछले कुछ समय से टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा रहे एबॉट ने शेफील्ड शील्ड के अंतिम दौर में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तस्मानिया के खिलाफ 16 ओवर में 71 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। उनके नाम पर 261 प्रथम श्रेणी विकेट दर्ज हैं। वहीं, डोगेट ने हाल ही में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइफर हासिल किया  था। इसी के साथ तीन शेफील्ड शील्ड मुकाबलों में उनके विकेटों की संख्या 11 हो गई थी। उन्होंने मैके में भारत ए के खिलाफ अन-ऑफिशियल मैच में 15 रन देकर छह विकेट लेकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी भी की थी।

दोनों अनकैप्ड तेज गेंदबाज पहले भी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन कभी खेलने का मौका नहीं मिला। डोगेट 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान यूएई में खेले गए मैच में और एबॉट 2020-21 में भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे थे। साथ ही वह पिछले साल एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड का भी हिस्सा रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी चोटिल हो गए थे। उनकी जगह पेस बॉलिंग ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को कवर के तौर पर शामिल किया गया था।

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिचेल मार्श (फिटनेस के अधीन), ब्यू वेबस्टर, शॉन एबॉट और ब्रैंडन डोगेट।

Leave a Reply

Next Post

राज कुंद्रा ने जारी किया बयान, बोले-मेरी बीवी का नाम मत घसीटो, इंवेस्टिगेशन को लेकर कही ये बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 नवंबर 2024। कल एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ईडी रेड की वजह से चर्चा में रहे। एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन मामले में उन पर यह रेड की जा रही थी। साल 2021 में भी उनके खिलाफ इसी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल