अक्षय कुमार-कियारा आडवाणी की फिल्म ‘लक्ष्मी’ आज रिलीज, जानें कब और कहां देखें

indiareporterlive
शेयर करे

रिलीज से पहले फिल्म काफी विवाद में रही

पहले फिल्म का नाम लक्ष्मी बम था जिसे विरोध के बाद लक्ष्मी किया गया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोविड 19 की वजह से कई फिल्मों की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई तो वहीं कुछ फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी भी अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। अक्षय की यह पहली फिल्म है जो ओटीटी पर रिलीज होगी। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म आज यानी की 9 नवंबर को रिलीज हो रही है। अगर आपको भी यह फिल्म देखनी है तो बताते हैं आपको कि कब और कहां आप फिल्म लक्ष्मी को देख सकते हैं।

कहां देखें- लक्ष्मी को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

कब देखें- फिल्म का प्रीमियर 7.05 बजे होगा।

बता दें कि राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित लक्ष्मी में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। फिल्म को शबीना खान और तुषार कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में शरद केलकर, आर्यन प्रीत, मनु ऋषि चड्ढा, बाबू एंटनी भी हैं।

रिलीज से पहले फिल्म काफी विवाद में रही है। फिल्म के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। पहले फिल्म का नाम लक्ष्मी बम था जिसे विरोध के बाद लक्ष्मी किया गया। वैसे फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिले हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति नजरिया बदलने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, ‘नजर से बचने के लिए तो बहुत टीके लगा लिए, नजरिया बदलने वाला टीका लगाने की अब हमारी बारी है। आइए जेंडर स्टीरियोटाइप को खत्म करें और लाल बिंदी लगाकर तीसरे जेंडर के लिए अपना सपोर्ट बढाएं। यह लाल बिंदी समान प्यार और सम्मान की प्रतीक है।’

कई सेलेब्स ने अक्षय के इस अपील को सपोर्ट किया और उन्होंने लाल बिंदी के साथ फोटो शेयर कर ट्रांसजेंडर समुदाय का सपोर्ट किया। बता दें कि पहले लक्ष्मी मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण लक्ष्मी बम की रिलीज डेट टालनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Next Post

रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को बड़ा झटका, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 09 नवंबर 2020।  मुंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को झटका देते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी हैं। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि अर्नब जमानत के लिए निचली अदालत का रुख कर सकते […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल