दक्षिण भारत के जाने-माने अभिनेता नागार्जुन के कन्वेंशन हॉल पर चला बुलडोजर; हाइड्रा की बड़ी कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 24 अगस्त 2024। तेलंगाना में मशहूर तेलुगु अभिनेता नागार्जुन पर हैदराबाद आपदा प्रबंधन एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (हाइड्रा) ने बड़ी कार्रवाई की है। हाइड्रा ने नागार्जुन के कन्वेंशन हॉल पर बुल्डोजर चला दिया है। हाइड्रा और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कन्वेंशन हॉल को जमींदोज कर दिया गया। यह हॉल रंगारेड्डी जिले के शिल्परामम के पास स्थित था। दरअसल, यह भूमि एफटीएल जोन के अंतर्गत आती है। हाइड्रा ने आज सुबह ही हॉल को गिराने का काम शुरू किया था। माधापुर डीसीपी ने बताया कि हॉल पर कार्रवाई के काम में कोई बाधा न आए, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया था।

एन कंवेंशन हॉल को 10 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। यह हॉल वर्षों से जांच के दायरे में है।  हॉल को माधापुर क्षेत्र में थम्मिडिकुंटा झील के फुल टैंक लेवल (एफटीएल) क्षेत्र और बफर जोन के भीतर अवैध निर्माण के आरोपों के बाद ही गिराया गया। नॉर्थ टैंक डिवीजन द्वारा उपलब्ध कराए गए रिकॉर्ड के अनुसार, थम्मिडिकुंटा झील का एफटीएल क्षेत्र लगभग 29.24 एकड़ है और कंवेंशन हॉल को एफटीएल क्षेत्र के लगभग 1.12 एकड़ और बफर के भीतर अतिरिक्त 2 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। कंवेंशन हॉल के प्रबंधन ने अतिक्रमण से बचने के लिए ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) और अन्य उच्च अधिकारियों की कार्रवाई को दरकिनार किया। उन्हें (हॉल के प्रबंधन) कार्रवाई से बचने के लिए अपने प्रभाव का उपयोग करने के आरोपों का सामना भी करना पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

डाकुओं और पुलिस के बीच मुठभेड़, 12 पुलिसकर्मियों की मौत और 7 घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अगस्त 2024। मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सिंध सीमा से सटे रहीम यार खान के कच्चा क्षेत्र में आज सुबह डाकुओं ने पुलिस के दो वाहनों पर आग्नेय अस्त्रों से हमला किया। इस हमले में 22 में से 12 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल