भारत 27 जुलाई को बांग्लादेश को 10 ब्रॉडगेज डीजल इंजन सौंपेगा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 जुलाई 2020 भारत दो दिन बाद (27 जुलाई) बांग्लादेश को 10 ब्रॉड-गेज डीजल इंजन सौंपने जा रहा है. अपने पड़ोसी देश से बेहतर रिश्तों को नए मुकाम तक ले जाने में भारतीय रेल अहम भूमिका निभा रही है. रेलवे के मुताबिक, इस फैसले से पड़ोसी देश के साथ आंतरिक और अंतर्देशीय आवागमन सुलभ होगा. बता दें कि बांग्लादेश को ये इंजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सौंपे जाएंगे. 

भारतीय रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हैंडओवर सेरिमनी के दौरान उपस्थित रहने वाले गणमान्य लोगों में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों, रेल मंत्रियों तथा उच्चायुक्तों के अलावा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीमा के दोनों ओर के स्थानीय स्टेशनों के अन्य अधिकारी शामिल होंगे. भौतिक रूप से इंजनों का आदान-प्रदान पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पूर्वी रेलवे के गेडे स्टेशनऔर बांग्लादेश की तरफ दर्शना स्टेशन पर होगा

बताते चलें कि बांग्लादेश ने इन इंजनों की खरीद के लिए पिछले साल अप्रैल में भारत को एक प्रस्ताव भेजा था. बांग्लादेश को दिए जा रहे 3300 हॉर्सपावर वाले डब्लूडीएम 3 डी लोको इंजनों की उम्र 28 साल या उससे अधिक है. इन्हें 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के लिए डिजाइन किया गया है. ये माल ढुलाई के साथ-साथ यात्री गाड़ियों के लिए उपयुक्त हैं और इनमें माइक्रोप्रोसेसर आधारित नियंत्रण प्रणाली है.

भारतीय रेलवे के मुताबिक उसने बांग्लादेश रेलवे की जरूरत को समझते हुए इन इंजन को तैयार किया है और बांग्लादेश रेलवे हमारा वो साझेदार है जिसके साथ अब हम सप्लाई , मेंटिनेंस और अन्य महत्वपूर्ण काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इन लोको इंजन के जरिए बांग्लादेश के रेलवे संचालन में आसानी होगी, वहीं भविष्य में दोनो देशों के रेल विभाग के बीच साझेदारी बढ़ेगी.

Leave a Reply

Next Post

मुख्य सचिव ने की गोधन न्याय योजना की समीक्षा

शेयर करेकिसी भी कीमत में गोबर बेचने वाले पशुपालकों एवं हितग्राहियों को 15 दिन के भीतर उनके खातों में भुगतान करें पहला भुगतान 5 तारीख को अनिवार्य रूप से करें: आर.पी. मण्डल इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 25 जुलाई 2020। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने आज रायपुर स्थित चिप्स कार्यालय में अपर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं