झारखंड में अमित शाह ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, पूछा- क्या घुसपैठिए आपके चचरे भाई लगते हैं?

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के रण में अपनी पार्टी के प्रचार किया। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनआरसी पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ये राहुल बाबा कहते हैं कि NRC क्यों ला रहे हो? घुसपैठियों को क्यों निकाल रहे हो? कहां जाएंगे, क्या करेंगे? क्यों भाई आपके चचरे भाई हैं लगते हैं क्या? ”

इससे पहले अमित शाह ने चक्रधरपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां भी उन्होंने घोषणा की कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) लागू कर दिया जाएगा। अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा ”मैं आपको कहकर जाता हूं, 2024 में जब आपसे वोट लेने आएगें उससे पहले पूरे देश के अंदर एनआरसी लगाकर घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।”

चक्रधरपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कहती है कि घुसपैठिओं को देश मत निकालो, अमित शाह ने कहा आपको जो बोलना है बोलिए लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान जब जनता से वोट मांगने आएंगे तो एनआरसी पूरे देश में लागू कर दिया गया होगा। 

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रधरपुर में रैली के दौरान केंद्र की मोदी सरकार और झारखंड की रघुवर दास सरकार की उपलब्धियां गिनाई और झारखंड की जनता ने केंद्र और राज्य में जो पूर्णबहुमत की सरकार बनाई थी उसी की वजह से झारखंड विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सका। अमित शाह ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनेगी तो झारखंड में दलित और आदिवासी समाज के आरक्षण को छुए बिना ओबीसी समाज को आरक्षण देने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। 

गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी रैली के दौरान कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के गठबंधन पर भी निशाना साधा और कहा कि झारखंड के लिए जब अलग राज्य का आंदालोन चल रहा था तो कांग्रेस पार्टी उस आंदोलन को कुचल रही थी, और झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन अब उसी कांग्रेस पार्टी की गोदी में बैठकर मुख्यमंत्री बनने के लिए निकले हैं, अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना है और भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे लेकर जाना है।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल में बीजेपी और कांग्रेस को बड़ा झटका, 300 कार्यकर्ता तृणमूल में हुए शामिल

शेयर करेकोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को तीनों सीटों पर जीत मिलने के चंद दिनों बाद रविवार […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं