पश्चिम बंगाल में बीजेपी और कांग्रेस को बड़ा झटका, 300 कार्यकर्ता तृणमूल में हुए शामिल

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को तीनों सीटों पर जीत मिलने के चंद दिनों बाद रविवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के 300 से ज्यादा कार्यकर्ता सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए। माना जा रहा है कि विधानसभा उपचुनावों में तृणमूल की जीत ने उसके कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालदा जिले के रतुआ 2 समुदाय विकास खंड के मीरजादपुर में हुए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी की जिला अध्यक्ष व पूर्व सांसद मौसम बेनजीर नूर ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आए कार्यकर्ताओं का तृणमूल में आने पर स्वागत किया। मौसम ने तृणूल में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के हाथ में पार्टी का झंडा थमाया। उन्होंने कहा, ‘हम मालदा को विकास की राह पर ले जाने के लिए मिलजुल कर काम करेंगे।’

तृणमूल में शामिल हुए कार्यकर्ताओं में से एक ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में जिस तरह के विस्मयकारी विकास कार्य कर रही हैं, उसमें भागीदारी करने के लिए हम तृणमूल में शामिल हुए हैं।’ गुरुवार को, तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव की तीनों सीटों- कालीगंज, खड़गपुर सदर और करीमपुर पर जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव में जाने से पहले पार्टी की यह बड़ी जीत मानी जा रही है। जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत से हताश तृणमूल कार्यकर्ताओं में उपचुनावों की इस जीत ने जोश भर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

इडिंगो का यात्री बना पायलट, दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई सेफ लैंडिंग

शेयर करेनई दिल्ली। पुणे से दिल्ली आरही इंडिगो की फ्लाइट में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। आमतौर पर यात्री फ्लाइट में बैठते हैं और पायलट विमान उड़ाते हैं। पुणे से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6571 में नजारा कुछ और था। फ्लाइट में बैठने वाले भी यात्री थे और फ्लाइट […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग