इडिंगो का यात्री बना पायलट, दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई सेफ लैंडिंग

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली। पुणे से दिल्ली आरही इंडिगो की फ्लाइट में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। आमतौर पर यात्री फ्लाइट में बैठते हैं और पायलट विमान उड़ाते हैं। पुणे से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6571 में नजारा कुछ और था। फ्लाइट में बैठने वाले भी यात्री थे और फ्लाइट उड़ाने वाला भी यात्री था। घटना शनिवार सुबह की है जब प्रशिक्षित पायलट ना होने के कारण इंडिगो को यात्री की सेवाएं लेनी पड़ी। दरअसल दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विजिबलिटी कम थी। नियम के मुताबिक विजिबलिटी कम होने के मामले में दोनों पायलटों को CAT III B प्रशिक्षित होना चाहिए वहीं  इंडिगो के पास CAT III B प्रशिक्षित पायलट नही था । इस बीच यात्रियों में से एक शख्स ने खुद को एक्सपर्ट पायलट बताया। इसके बाद एयर लाइंस ने जरूरी जांच के बाद यात्री को फ्लाइट उड़ाने की अनुमति दी।

खबरों के मुताबिक शनिवार सुबह इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट  6E-6571 को पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी तभी एयरलाइंस मैनेजमेंट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लो विजिबलिटी होने की जानकारी दी। दरअसल, ऐसे हालात में कैट-3बी का प्रशिक्षण ले चुके पायलट ही विमान को सफलतापूर्वक उड़ाने में सक्षम होते हैं, लेकिन इस दौरान एयरलाइंस की ओर से वहां पर कोई भी पायलट इस खूबी से लैस नहीं था। 

इस बीच विमान  के एक यात्री ने खुद को प्रशिक्षित पायलट बताया है और विमान उड़ाने का आग्रह किया। उसने अपने पास पर्याप्त अनुभव होने की बात बताई। यात्री को पूरी प्रक्रिया से गुजारने के बाद विमान उड़ाने की इजाजत दी गई। जिसके बाद यात्री ने दिल्ली उड़ानभरी और सेफ लैंडिंग कराई।

खबरों के मुताबिक यात्री का खुद को पायलट बताने के बाद उसे तुरंत विमान उड़ाने की इजाजत नहीं मिली, बल्कि उसे सारी जरूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इतना ही नही, यात्री के ब्रीथ एनेलाइजर समेत वह सभी जरूरी टेस्ट हुए, जो एक पायलट के लिए आवश्यक है। जिसके बाद यात्री को उड़ाने की मंजूरी दी गई। इस पूरे मामले की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भी दी गई, हालांकि पायलट को बिना वर्दी के ही एंट्री लेनी पड़ी।

Leave a Reply

Next Post

रायगढ़ जिले में कोलडिपो और अवैध कोयला परिवहन पर ताबड़तोड़ छापे

शेयर करे पूंजीपथरा में 07 आरोपियों से 03 ट्रेलर वाहन, 2 जेसीबी, 1 पोकलेन की गई जप्त छापेमार/परिवहन की कार्यवाही 139.180 मेट्रिक टन कोयला, कीमती 3,34,573 जप्त कोयले के अवैध परिवहन पर चक्रधरनगर एवं पूंजीपथरा पुलिस की कार्यवाही इंडिया रिपोर्टर लाइव 2 दिसंबर 2019 रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस