भाजपा में शामिल होते ही सीता सोरेन की बढ़ी सुरक्षा, केंद्र सरकार ने दी Z श्रेणी की सिक्योरिटी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 22 मार्च 2024। झामुमो पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होते ही विधायक सीता सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीता सोरेन को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है, जिसके बाद अब सीता की सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा ऑडिट कराने के बाद उनके लिए जेड श्रेणी की सुरक्षा की अनुशंसा की है। यह अनुशंसा भारत निर्वाचन आयोग से की गई हे। आयोग की स्वीकृति के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय राज्य सरकार की सुरक्षा समिति को पत्राचार करेगा। इसके बाद सीता सोरेन के संबंधित जिले से उन्हें जेड श्रेणी से संबंधित सभी सुविधाएं दे दी जाएंगी।

वहीं, बता दें कि जेएमएम विधायक सीता सोरेन ने पार्टी की सदस्यता से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था और वह बीजेपी में शामिल हो गई थी। सीता सोरेन ने एक पत्र में पार्टी और परिवार में हुई उपेक्षा का जिक्र किया था। वहीं, केंद्र सरकार से जेड कैटेगरी की सुरक्षा पाने वाली सीता को कुछ ही दिन पहले झारखंड सरकार ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी थी।

Leave a Reply

Next Post

बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 22 मार्च 2024। अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। जानकारी के अनुसार केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने की संभावना है। यह 52 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू होने के बाद 19 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल