‘एक दो दिन में आतंकी हमला होगा’, महाराष्ट्र मंत्रालय में फोन कर 61 साल के शख्स ने दी धमकी, गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 08 अगस्त 2023। मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीती रात महाराष्ट्र मंत्रालय को फोन कर धमकाते हुए कहा कि एक दो दिन में मंत्रालय में आतंकी हमला होगा। पुलिस ने बताया कि कांदिवली पुलिस ने 61 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश किशनचंद खेमानी के रूप में हुई है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

बीते महीने भी मिली थी धमकी
बीते महीने भी एक ऐसा मामला सामने आया था, जब एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन कर धमकी दी थी कि 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की तरह ही एक और आतंकी हमला होने वाला है। आरोपी ने कहा कि अगर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा गया तो मुंबई में आतंकी हमला होगा। आरोपी ने कहा कि इस हमले की जिम्मेदार मुंबई और उत्तर प्रदेश की सरकार होगी। जांच में पता चला कि फोन कॉल एप के द्वारा की गई थी।

Leave a Reply

Next Post

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अमेरिका में भी राष्ट्रीय जश्न के तौर पर मनाने की तैयारी, संसद में प्रस्ताव पेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 अगस्त 2023। भारत के स्वतंत्रता दिवस को जल्द ही अमेरिका में भी राष्ट्रीय दिवस के जश्न के तौर पर मनाया जा सकता है। सांसद थानेदार के नेतृत्व में भारतीय-अमेरिकी सांसदों के एक दल ने अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउज ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं