टीम इंडिया की ‘दीवार’ चेतेश्वर पुजारा का आज 33वां जन्मदिन, Twitter पर जमकर मिल रहीं बधाइयां

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया की नई दीवार कहे जाने वाले टेस्ट के महारथी चेतेश्वर पुजारा आज यानी 25 जनवरी को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। पुजारा ने अपनी भरोसेमंद बल्लेबाजी की बदौलत कई बार भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा लड़ाके की तरह जमकर लड़े।

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जमकर लड़े पुजारा

पुजारा ने सिडनी और ब्रिस्बेन में अपने शरीर पर ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक का हमला झेला. सिडनी टेस्ट में पुजारा ने 50 और 77 रनों की पारियां खेलीं, जबकि ब्रिस्बेन के निर्णायक टेस्ट मैच में उन्होंने दूसरी पारी में 56 रनों की पारी खेलकर टीम की सीरीज जीत में अहम योगदान दिया ।

चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया की दीवार बने रहे. पुजारा ने अपनी छाती पर कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड की गेंदें खाई, लेकिन फिर भी क्रीज पर डटे रहे। चेतेश्वर पुजारा ने एक छोर संभाले रखा और विकेट नहीं गिरने दिए। इसका फायदा शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने उठाया और खुलकर बैटिंग की. पुजारा के जन्मदिन पर उन्हें हर जगह से बधाइयां मिल रही हैं।

पिता और चाचा भी खेल चुके हैं क्रिकेट

25 जनवरी 1988 को गुजरात के राजकोट में जन्में चेतेश्वर पुजारा के टैलेंट को पहचानते हुए उनके पिता अरविंद पुजारा और मां रीमा ने उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने के लिए मोटीवेट किया। आपको बता दें कि पुजारा के पिता अरविंद पुजारा सौराष्ट्र के लिए रणजी खेल चुके हैं।

चेतेश्वर के चाचा बिपिन पुजारा भी सौराष्ट्र के लिए रणजी खेल चुके हैं. पुजारा को क्रिकेट की शुरुआती कोचिंग उनके पिता से ही मिली थी। पुजारा जब 17 साल के थे तब उनकी मां का निधन हो गया था। मजबूत बल्लेबाजी तकनीक वाले चेतेश्वर पुजारा ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में अपना टेस्ट डेब्यू किया ।

द्रविड़ के बाद बने टीम इंडिया की दीवार

साल 2012 में राहुल द्रविड़ के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद पुजारा को टेस्ट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी का लोहा मनवाते हुए अपना पहला टेस्ट शतक जड़ दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में पुजारा ने 159 रनों की शानदार पारी खेली।

13 फरवरी 2013 को पुजारा ने अपनी दोस्त पूजा पाबरी से शादी की थी. वाइफ पूजा का लेडी लक पुजारा के साथ ऐसे जुड़ा कि उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पुजारा और पूजा की एक बेटी भी है, जिसका नाम उन्होंने अदिति रखा है. पुजारा अब तक 81 टेस्ट मैचों में 47.74 की औसत से 6111 रन बना चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में अपने टेस्ट करियर की बेस्ट 206 रनों पारी खेली थी। पुजारा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 18 शतक और 28 अर्धशतक हैं. टेस्ट करियर में पुजारा ने 3 दोहरे शतक जड़े हैं।

Leave a Reply

Next Post

बाल पुरस्कार विजेताओं से PM मोदी ने की बात, बोले- कम उम में भी आपके ये काम हैरान करने वाले हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 जनवरी 2021।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन 32 बच्चों से बात कर रहे हैं जिन्हें इस साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने बाल पुरस्कार विजेता सभी बच्चों को बधाई देते […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार