बंगाल पंचायत चुनाव: हिंसा के बाद 19 जिलों में 696 मतदान केंद्रों पर फिर से हो रही वोटिंग…चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 10 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल में 19 जिलों के 696 मतदान केंद्रों (बूथ) पर सोमवार सुबह 7 बजे पुनर्मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों और चुनाव संबंधी हिंसा में 15 लोगों की मौत के बाद इन केंद्रों पर पंचायत चुनाव के दौरान हुए मतदान को अमान्य घोषित कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच शाम 5 बजे तक पुनर्मतदान होगा और प्रत्येक मतदान केंद्र पर राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय बल के चार जवान तैनात हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जिन जिलों में पुनर्मतदान की घोषणा की गई है, उनमें मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 175 मतदान केंद्र हैं और उसके बाद मालदा में 109 मतदान केंद्र हैं। नदिया में 89 मतदान केंद्र पर, कूच बिहार में 53, उत्तर 24 परगना में 46, उत्तर दिनाजपुर में 42, दक्षिण 24 परगना में 36, पूर्व मेदिनीपुर में 31 और हुगली में 29 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है। उन्होंने बताया कि दार्जिलिंग, झारग्राम और कलिम्पोंग जिलों में पुनर्मतदान का आदेश नहीं दिया गया।

उन्होंने बताया कि हिंसा तथा मतपेटियों व मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ की खबरों की समीक्षा करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने रविवार शाम को इन 696 मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के फैसले की घोषणा की थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को 61,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। कई स्थानों पर मतपेटियां लूट ली गईं या उनमें आग लगा दी गईं और तालाबों में फेंक दी गईं, जिससे हिंसा भड़क गई थी। राज्य के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीट के लिए शनिवार को हुए मतदान में 5.67 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र थे। 

Leave a Reply

Next Post

भारत-पनामा ने चुनावी सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 जुलाई 2023। भारतीय निर्वाचन आयोग और पनामा के निर्वाचन न्यायाधिकरण (ET) ने शुक्रवार को चुनाव प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में अपने चल रहे सहयोग के लिए संस्थागत ढांचा स्थापित करने के लिए पनामा शहर में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं