मुंबई में भारी बारिश; घाटकोपर में इमारत के मलबे से निकाले गए दो शव; सेंट ब्रेज रोड पर दो की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 26 जून 2023। मानसून के दस्तक देते ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक रिहायशी इमारत ढह गई। इस इमारत के मलबे में छह लोग दब गए, जिनमें से चार को सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन दो लोग मलबे में फंसे थे। अब खबर आई है कि मलबे में दबे इन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अल्का महादेव पलांडे (94 वर्षीय) और नरेश पलांडे (56 वर्षीय) के रूप में हुई है। दोनों के शव सोमवार को मलबे से बाहर निकाले गए। 

एनडीआरएफ ने दी थी जानकारी
एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सारंग कुर्वे ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए ट्रेसिंग कैमरों की मदद ली जा रही है। जैसे ही पीड़ितों का पता चल जाएगा, उन्हें मलबे से निकालने के लिए ड्रीलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इमारत का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से ढह गया, जिसकी वजह से पूरी इमारत ही गिर गई। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा था कि घाटकोपर पूर्वी की राजावाड़ी कालोनी में इमारत का एक हिस्सा ढहा। चार लोगों को बचा लिया गया है और दो लोग अभी भी मलबे में फंसे हैं।

नानावती अस्पताल के पास इमारत की बालकनी ढही; दो की मौत
नानावती अस्पताल के पास एक इमारत की बालकनी का हिस्सा गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव और राहत कार्य के लिए दो दमकल गाड़ियां, एक रिस्पांस वाहन, 108 एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंचे। हादसा विले पार्ले गौठान के पास सेंट ब्रेज रोड पर हुआ। बीएमसी के मुताबिक, इलाज के लिए अस्पताल लाए गए प्रिशिला मिसौइता (65 वर्ष) और रोबी मिसौइता (70 वर्ष) नाम के दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल लोगों की हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Next Post

ममता का दावा- केंद्र में भाजपा छह महीने और रहेगी, फरवरी-मार्च 2024 में हो जाएंगे लोकसभा चुनाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 27 जून 2023। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र में भाजपा सरकार सिर्फ छह महीने और है क्योंकि अगले साल फरवरी मार्च में चुनाव हो जाएंगे। जलपाईगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ