छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को सुलाया मौत की नींद; भारी मात्रा में हथियार बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजापुर 02 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों में एक इंसास राइफल और एक बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) शामिल हैं।

शुक्रवार को शुरू हुआ था अभियान 
पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 8.30 बजे गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगल में उस समय शुरू हुई जब राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड और विशेष कार्य बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) के साथ नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। उन्होंने बताया कि इलाके में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादियों) के “पश्चिम बस्तर संभाग” के कैडरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को अभियान शुरू किया गया था।

8 नक्सलियों के शव बरामद
सुंदरराज ने कहा, “घटनास्थल से आठ नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। कई और नक्सली या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं। घटनास्थल पर तलाशी अभियान अभी भी जारी है। हमने मौके से एक इंसास राइफल, एक बैरल ग्रेनेड लांचर और अन्य हथियार बरामद किए हैं।”

अब तक 50 नक्सली मारे गए
इस मुठभेड़ के साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 50 नक्सली मारे जा चुके हैं। 20-21 जनवरी को राज्य के गरियाबंद जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे। पुलिस के अनुसार पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था।

Leave a Reply

Next Post

बीएसएनएल ने ओटीटीप्ले के साथ बीएसएनएल इंटरटेनमेंट नामक एक नवीन इंटरनेट टीवी सेवा पेश की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 03 फरवरी 2025। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भारत के प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म एग्रीगेटर ओटीटीप्ले के साथ मिलकर बीएसएनएल इंटरटेनमेंट नामक एक नवीन इंटरनेट टीवी सेवा पेश की है। यह सेवा पूरे भारत में बीएसएनएल मोबाइल उपयोगकर्ताओं को 450 से अधिक लाइव […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस