टेस्ट मैचों की संख्या में कटौती कर सकती है ICC; चेयरमैन बार्कले ने फ्यूचर को लेकर दी वॉर्निंग

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जून 2022। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने चेताया है कि घरेलू टी20 लीगों की बढ़ती संख्या से बाइलेटरल सीरीज छोटी होती जा रही है और अगले दशक में इससे टेस्ट मैचों की संख्या में कटौती हो सकती है। नवंबर 2020 में आईसीसी चेयरमैन बने बार्कले ने कहा कि अगले साल से शुरू हो रहे अगले फ्यूचर टूर प्रोग्राम को तय करते समय आईसीसी को बड़ी दिक्कतें आएंगी।

बार्कले ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के दौरान बीबीसी के ‘टेस्ट मैच स्पेशल’ कार्यक्रम में कहा, ‘हर साल वुमेंस और मेंस क्रिकेट का एक टूर्नामेंट है। इसके अलावा घरेलू लीग बढ़ती जा रही है। इससे बाइलेटरल सीरीज छोटी हो रही है। इसके दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम होंगे। खेलने के अनुभव के नजरिए से भी और उन देशों के राजस्व पर भी जिन्हें ज्यादा खेलने के मौके नहीं मिलते खासकर भारत, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ। अगले 10-15 साल में टेस्ट क्रिकेट खेल का अभिन्न हिस्सा तो रहेगा लेकिन मैचों की संख्या कम हो सकती है।

आईसीसी चेयरमैन ने यह भी संकेत दिया कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। बार्कले ने यह भी कहा कि महिला क्रिकेट में टेस्ट फॉर्मेट का उतनी तेजी से विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए घरेलू ढांचा उस तरह का होना चाहिए जो अभी किसी देश में नहीं है। मुझे नहीं लगता कि महिला क्रिकेट में टेस्ट फॉर्मेट का उतनी तेजी से विकास हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

कानपुर में उपद्रव के पीछे PFI कनेक्शन की भी आशंका, मुख्य आरोपित हयात जफर हाशमी अब तक फरार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 04 जून 2022। कानपुर में शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में उपद्रव के मामले में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया का भी कनेक्शन होने की आशंका है। देश में कई दंगों के साथ उपद्रव के मामलों में इस संगठन की […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय