नीट व यूजीसी नेट की परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए अजय राय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 21 जून 2024। नीट परीक्षा में हुई धांधली और यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द करने के लिए जिम्मेदार प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से विधान सभा घेराव के लिए निकले। हालांकि थोड़ा ही आगे चलने पर बैरिकेडिंग कर पुलिस ने सभी को रोक लिया। यहां कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इसी बीच अजय राय समेत पार्टी नेता बैरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने बलपूर्वक उनको रोका और यहां भी काफी धक्का मुक्की हुई।

इसके बाद पुलिस जबरदस्ती प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन ले गई। इस दौरान कार्यकर्ता छात्रों के हित में परीक्षा रद्द करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

शिमला में बड़ा सड़क हादसा: गिल्टाड़ी सड़क पर परिवहन निगम की बस गिरी, चार लोगों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला 21 जून 2024। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की जुब्बल तहसील के तहत कुडडू से गिल्टाड़ी की ओर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहडू डिपो की बस के दुर्घनाग्रस्त होने से चालक परिचालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल