IPL में ऋषभ पंत ने तोड़ा विराट कोहली और संजू सैमसन का बड़ा रिकॉर्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में 25 साल से कम उम्र तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब ऋषभ पंत के नाम दर्ज हो गया है। ऋषभ पंत ने इस खास मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है। पंत अभी 24 साल के हैं और वह अभी ही इन दोनों से आगे निकल गए हैं, तो ऐसा लगता है कि 25 साल की उम्र तक वह इतने रन बना डालेंगे कि यह रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाएगा।

25 साल की उम्र होने से पहले संजू सैमसन ने 2584 आईपीएल रन बनाए थे, वहीं विराट कोहली के खाते में 2632 रन हैं। ऋषभ पंत ने शनिवार को आरसीबी के खिलाफ 34 रनों की पारी खेली और इस दौरान विराट कोहली को पीछे थोड़ दिया। पंत के खाते में अब कुल 2642 आईपीएल रन हैं। पंत ने अपना पहला आईपीएल मैच 2016 में खेला था। पंत 2016 से दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) टीम का ही हिस्सा हैं और पिछले सीजन से टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। पंत ने अपना डेब्यू आईपीएल मैच गुजरात लायंस के खिलाफ खेला था। 

Leave a Reply

Next Post

धोखाधड़ी से भारतीय कंपनियों के निदेशक बने विदेशी, 40 चीनियों पर दर्ज हुआ गंभीर मामला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अप्रैल 2022। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने नई कंपनियों द्वारा पंजीकरण के कानूनों का उल्लंघन करने और धोखाधड़ी से भारतीय कंपनियों के निदेशक बनने व उचित प्रक्रिया का पालन नहीं करने के आरोप में पांच दर्जन विदेशियों सहित 150 […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट