देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 21 हजार से ज्यादा नए मामले, 205 दिन बाद एक्टिव केसों में कमी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2021। देश में गुरुवार को कोरोना के 21,257 नए मामले दर्ज किए गए, वहीं, 24,395 लोगों ने बीमारी को मात देकर अस्पतालों से घर लौट गए हैं , जबकि 279 लोगों की जान चली गई। कोरोना के एक्टिव केसों में भारी कमी आई है। 2,40,221 एक्टिव केस के साथ ही अबतक देश में मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.38 करोड़ के पार पहुंच गई। कोरोना के सक्रिय मामले 205 दिनों बाद सबसे कम हैं। वहीं, 4 लाख 49 हजार लोगों की जान जा चुकी है। नवरात्र के पहले दिन यानी गुरुवार को बीते 24 घंटे की आई रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी थी। कोरोना के दैनिक मामलों में अचानक से उछाला देखने को मिला था।

दैनिक मामलों में अचानक इजाफा होने से डॉक्टर और विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई थी। पिछले 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा नए केस आए थे। ऐसे में तीसरी लहर की आशंका बढ़ने लगी थी। राहत की बात है कि नए केसों के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने के चलते एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है। 

फेस्टिव सीजन में कोरोना की रफ्तार रहेगी कम

फेस्टिव सीजन से पहले कोरोना केसों की रफ्तार नियंत्रित रहना राहत की बात है। इसके अलावा टीकाकरण की रफ्तार तेज होने से भी आने वाले दिनों में कोरोना के केसों में और कमी आने की उम्मीद बढ़ी है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल 92.63 करोड़ से ज्यादा टीके लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि टीकाकरण के बाद कोरोना का असर धीरे-धीरे कम होता जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

चंडीगढ़ : लखीमपुर पहुंचे शिअद नेता, एसजीपीसी ने पीड़ितों को दिए पांच-पांच लाख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अक्टूबर 2021। लखीमपुर घटना में मृतक किसानों के परिजनों से शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान एसजीपीसी की ओर से पीड़ित किसानों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये चेक दिए गए। शिअद की ओर से पीड़ित […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार